दुग्ध उत्पादक संबल योजना की 5 माह की राशि जारी, विधायक मनीष यादव की पहल लाई रंग

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

शाहपुरा (संस्कार सृजन) प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों और पशुपालकों के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के तहत लंबित राशि में से 5 माह की राशि जारी कर दी गई है। गोरतलब है कि पशुपालकों की जनवरी  2026 से अब तक अनुदान की राशि लंबित है जिसमे से मई माह तक का भुगतान कर दिया गया है। जिससे पशुपालकों को राहत मिली है।

दुग्ध उत्पादकों की लंबित राशि का मामला कांग्रेस विधायक मनीष यादव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अवगत करवाया था। विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर योजना के तहत लंबित राशि शीघ्र जारी करने का आग्रह किया था। पत्र में विधायक ने  दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं और भुगतान में देरी के कारण सामने आ रही परेशानियों से अवगत कराया था।

विधायक की पहल के बाद राशि जारी होने से क्षेत्र के पशुपालकों में खुशी का माहौल है। पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन पर निर्भर परिवारों के लिए संबल योजना की राशि आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जाती है। पशुओं के चारे, उपचार और देखभाल सहित अन्य खर्चों के बीच समय पर मिलने वाली राशि पशुपालकों को आर्थिक सहारा देती है।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था में दुग्ध उत्पादन की महत्वपूर्ण भूमिका है। बड़ी संख्या में परिवार पशुपालन और दुग्ध व्यवसाय से अपनी आजीविका चलाते हैं। ऐसे में लंबित राशि जारी होने से पशुपालकों को राहत मिलने के साथ दुग्ध उत्पादन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

विधायक मनीष यादव ने कहा कि किसानों, पशुपालकों और दुग्ध उत्पादकों से जुड़े मुद्दों को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता से जुड़े प्रत्येक महत्वपूर्ण विषय को सरकार तक पहुंचाकर उसके समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। राशि जारी होने पर दुग्ध उत्पादकों एवं पशुपालकों ने विधायक मनीष यादव का आभार जताया।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 921499625870144685129587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments