नशामुक्ति के लिए युवाओं की जागरूकता और सक्रिय भागीदारी जरूरी-डॉ. के.के. कुमावत

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आर.एल. सहरिया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कालाडेरा की एनएसएस इकाइयों एवं नई किरण नशामुक्ति केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में ‘नशामुक्ति एवं युवाओं की भूमिका’ विषय पर उद्घाटन संभाषण एवं तीन दिवसीय आमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. के.के. कुमावत मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जयभारत सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी ऊर्जा और शक्ति हैं। यदि इस ऊर्जा को सकारात्मक दिशा दी जाए तो समाज को नशामुक्त एवं स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता डॉ. के.के. कुमावत ने नशे को युवा पीढ़ी के सामने उपस्थित गंभीर सामाजिक चुनौती बताते हुए कहा कि नशामुक्ति केवल किसी एक संस्था या विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को सामूहिक रूप से प्रयास करना होगा। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि जागरूकता, संवाद और सकारात्मक सामाजिक सहभागिता के माध्यम से युवा नशे के विरुद्ध प्रभावी जनअभियान का नेतृत्व कर सकते हैं। नई किरण नशामुक्ति केंद्र के नोडल ऑफिसर प्रो. मानप्रकाश मीणा ने विषय की पृष्ठभूमि प्रस्तुत करते हुए युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति, उसके सामाजिक एवं पारिवारिक दुष्प्रभावों तथा वर्तमान परिस्थितियों से अवगत कराया। 

उन्होंने कहा कि नशे की समस्या का समाधान केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके लिए रोकथाम, जागरूकता, परामर्श और निरंतर सामाजिक सहयोग आवश्यक है। एनएसएस अधिकारी डॉ. राजेन्द्र गौलाडा ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से राष्ट्रीय सेवा योजना का परिचयात्मक दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हुए एनएसएस की कार्यप्रणाली, उद्देश्य एवं सामाजिक सरोकारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाजोपयोगी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर की भावना को साकार करते हुए एनएसएस अधिकारी डॉ. सुरेंद्र मीणा के सौजन्य से फलदार वृक्षों का पौधारोपण भी किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. के.के. कुमावत एवं प्राचार्य प्रोफेसर जयभारत सिंह ने करकमलों से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान गत वर्ष की एनएसएस गतिविधियों एवं उपलब्धियों का प्रगति विवरण एनएसएस प्रभारी डॉ. शिखा पाटनी द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने वर्षभर आयोजित विभिन्न सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों एवं स्वयंसेवकों की सहभागिता का उल्लेख किया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में तीनों एनएसएस इकाइयों के स्वयंसेवकों के साथ प्रोफेसर सुधा राठी, प्रोफेसर अनंता माथुर, सूर्य प्रकाश शर्मा, डॉ. मनुशरद पाठक, डाॅ. जितेन्द्र लोढ़ा, डॉ. विजय चतुर्वेदी, डॉ. नीलम कृष्णिया एवं डॉ. अनीता ज्याणी सहित महाविद्यालय के अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का प्रभावी संयोजन एवं संचालन डॉ. सुरेंद्र मीणा ने किया। तीन दिवसीय आमुखीकरण कार्यक्रम के माध्यम से स्वयंसेवकों को नशामुक्ति, सामाजिक जागरूकता, एनएसएस की भूमिका तथा समाजोपयोगी गतिविधियों के प्रति संवेदनशील एवं सक्रिय बनाने का संदेश दिया गया।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 921499625870144685129587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments