विधायक की अनुशंसा पर 32 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति जारी, नवीन कक्षा-कक्षों का होगा निर्माण

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

शाहपुरा (संस्कार सृजन) क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। स्थानीय विधायक मनीष यादव की अनुशंसा पर क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में DFMT के तहत नवीन कक्षा-कक्षों के निर्माण के लिए 32 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी गई है।


इस राशि से महात्मा गांधी राजकीय विधालय जाजेखुर्द में 8 लाख की लागत से 1 कमरा मय बरामदा, महात्मा गांधी राजकीय विधालय कंवरपूरा में 8 लाख की लागत से 1 कमरा मय बरामदा, महात्मा गांधी राजकीय विधालय बिशनगढ़ में 8 लाख की लागत से 1 कमरा मय बरामदा , राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय बिशनगढ़ में 8 लाख की लागत से 1 कमरा मय बरामदा निर्माण कार्य होगा। 

स्वीकृति जारी होने से विद्यालयों में आवश्यकतानुसार नए कक्षा-कक्षों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इससे विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। लंबे समय से विद्यालयों में कक्षा-कक्षों की आवश्यकता को देखते हुए यह स्वीकृति महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

विधायक मनीष यादव की अनुशंसा पर जारी हुई इस प्रशासनिक स्वीकृति के बाद अब आगामी प्रक्रिया के तहत कार्यों की वित्तीय स्वीकृति जारी करवाने के प्रयास किए जाएंगे। वित्तीय स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य प्रारंभ करवाए जाने की बात कही गई है।

विधायक मनीष यादव ने कहा कि क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए विद्यालयों में आवश्यक संसाधनों और सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करना आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए जरूरी है। नए कक्षा-कक्षों के निर्माण से विद्यार्थियों को सुविधा मिलने के साथ शिक्षण व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

32 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति जारी होने के बाद अब क्षेत्रवासियों और विद्यालयों में निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद जगी है। वित्तीय स्वीकृति जारी होते ही संबंधित कार्यों को गति देकर निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया जाएगा।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 921499625870144685129587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments