मनोहरपुर में कांग्रेस ने भरी चुनावी हुंकार, भाजपा सरकार की नीतियों को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

मनोहरपुर / जयपुर (संस्कार सृजन) आगामी पंचायतीराज एवं नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। विधायक मनीष यादव के नेतृत्व में मनोहरपुर कस्बे के निजी गार्डन में पंचायतीराज एवम् निकाय चुनाव को लेकर संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में एआईसीसी सह प्रभारी चिरंजीव राव, पीसीसी महासचिव एवं जिला प्रभारी आर.सी. चौधरी तथा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोपाल मीणा मौजूद रहे।

बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुरा ए और बी, विभिन्न नगर कांग्रेस कमेटियों तथा मंडल कार्यकारिणियों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान आगामी पंचायतीराज एवम् निकाय चुनावों को लेकर संगठन की जमीनी स्थिति, बूथ प्रबंधन और जनसंपर्क अभियान को लेकर मंथन किया गया।

एआईसीसी सह प्रभारी चिरंजीवी राव ने कहा कि चुनावी सफलता का रास्ता मजबूत संगठन से होकर जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर मजबूत टीम तैयार कर मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करना कांग्रेस की प्राथमिकता होनी चाहिए। चिरंजीव राव ने कहा कि भाजपा पार्टी कैंसर की बीमारी तरह है जिसका इलाज इसी चुनाव में करना है। 

विधायक मनीष यादव ने कहा कि आगामी पंचायतीराज एवं निकाय चुनाव कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मजबूत टीम तैयार करने, घर-घर जनसंपर्क बढ़ाने और आमजन तक कांग्रेस की नीतियों एवं कार्यक्रमों को पहुंचाने का आह्वान किया। 

यादव ने कहा कि चुनाव में संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की मेहनत निर्णायक भूमिका निभाएगी। विधायक ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जनता के समर्थन के दम पर आगामी चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा।

पीसीसी महासचिव एवं जिला प्रभारी आर.सी. चौधरी ने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क बनाए रखने और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर मजबूत संगठन ही चुनाव में कांग्रेस को मजबूती देगा।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल मीणा ने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को चुनावी जिम्मेदारी के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुट मेहनत और सक्रियता के बल पर कांग्रेस आगामी पंचायतीराज एवं निकाय चुनाव में मजबूती से मुकाबला करेगी।

पीसीसी सचिव प्रद्युम्न सिंह ने आगामी पंचायतीराज एवं निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर पूरी एकजुटता के साथ मैदान में उतरकर कांग्रेस को चुनाव में मजबूती दिलाने का आह्वान किया।

बैठक में बूथ प्रबंधन, मतदाता संपर्क, संगठन विस्तार और आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर चुनावी तैयारियों को गति देने का आह्वान किया।

मीटिंग में ब्लॉक अध्यक्ष नाथु सैनी, मुकेश गुर्जर नगर अध्यक्ष अल्लादिन खान, मुकेश खुड़ानिया, पूर्व प्रधान नंदलाल गोठवाल, पूर्व चेयरमैन प्रेम देवी जाट, पीसीसी सचिव प्रवीण व्यास, NSUI जिला अध्यक्ष निहाल पलसानिया ने अपने विचार व्यक्त किए। 

इस दौरान रामगोपाल रावत, राकेश हलकारा, ओमप्रकाश बागड़ी, मुनीर मणियार, रामेश्वर निर्मल, हनुमान, शिम्भू सैनी, कैलाश स्वामी, मण्डल अध्यक्ष गोपाल सेपट, कृष्ण, जगदीश, श्रवण, गजानंद, महेश जितेंद्र शर्मा, समदाराम, कैलाश गुर्जर, रवि मीणा, सत्तार, खेमचंद, शशिकांत, पंकज मिश्रा, मनीष, महावीर सैनी, रामस्वरूप, विजेन्द्र, धर्मपाल, राजेंद्र सारण, असलम कुरैशी, रामावतार गुर्जर, रामेश्वर गोरेठा, इमरान, श्रवण सैनी, शंकर सैनी, विक्की सैनी, धोलाराम, इमरान, मूलचं सहित सैकडो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

समय और कैलेंडर

समय और कैलेंडर

पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

कॉर्पोरेट समारोह

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

वीडियो सॉफ़्टवेयर


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments