देवगिरि साहित्य एवं शोध संस्थान के तत्वावधान में अखिल भारतीय कहानी प्रतियोगिता-2026 का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

दौसा (संस्कार सृजन) देवगिरि साहित्य एवं शोध संस्थान, दौसा के तत्वावधान में रावत पैलेस में स्वर्गीय राधाबल्लभ शर्मा स्मृति अखिल भारतीय कहानी प्रतियोगिता–2026 सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन हुआ। साहित्य, सृजन, सम्मान और संवाद से परिपूर्ण इस आयोजन में राजस्थान सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए साहित्यकारों, रचनाकारों एवं साहित्यप्रेमियों ने सहभागिता की। दौसा की विभिन्न साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थाओं की उपस्थिति ने आयोजन को व्यापक सामाजिक-साहित्यिक स्वरूप प्रदान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा रिबन काटकर पुस्तक प्रदर्शनी के उद्घाटन से हुआ। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा पुस्तकों और साहित्यिक कृतियों के संबंध में अपने विचार साझा किए। इसके बाद सभी अतिथियों एवं साहित्यकारों ने स्वर्गीय राधाबल्लभ शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण किया। उपस्थित साहित्यकारों ने राधाबल्लभ शर्मा के साहित्यिक अवदान एवं कहानी प्रतियोगिता के उद्देश्य पर अपने विचार व्यक्त किए।

तत्पश्चात अतिथियों का परिचय कराया गया। माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया तथा दीपशिखा जी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद संस्थान गीत, जिसके रचनाकार बृजमोहन गौड़ हैं, की प्रस्तुति संस्थान की सदस्य शुभ्रा एवं स्तुति ने अत्यंत मधुर स्वर में की।

समारोह में राधाबल्लभ शर्मा स्मृति अखिल भारतीय कहानी प्रतियोगिता–2026 के विजेताओं एवं चयनित रचनाकारों को प्रमाण-पत्र, स्मृति-चिह्न, पुस्तक एवं शॉल प्रदान कर तथा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कथा गौरव सम्मान के विजेता तथा द्वितीय पुरस्कार प्राप्त नेतराम भारती एवं शोभा रानी गोयल को सम्मान सामग्री के साथ ₹2,000 की नगद पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई।

इसके पश्चात देवगिरि साहित्य एवं शोध संस्थान के कथाकारों तथा कथारत्न सम्मान से सम्मानित कथाकारों का अभिनंदन किया गया। आयोजन में उपस्थित सभी सामाजिक एवं साहित्यिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया |

समारोह का प्रमुख आकर्षण तीन साहित्यिक कृतियों का विमोचन रहा। अतिथियों द्वारा ‘संवेदनाओं के पार’, राधाबल्लभ शर्मा स्मृति साझा कहानी संकलन, जिसकी संपादक डॉ. निर्मला शर्मा हैं; ‘समय की हथेली पर’, लेखिका नीलम व्यास ‘स्वयंसिद्धा’, जोधपुर; तथा ‘संवेदना और चिंतन प्रवाह’, लेखिका डॉ. अनीता वर्मा, कोटा—का भव्य विमोचन किया गया। विमोचन के बाद अतिथियों एवं साहित्यकारों ने इन कृतियों की विषयवस्तु और साहित्यिक महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किए।

विशिष्ट अतिथि दिनेश पांचाल ने साहित्य की उपादेयता पर चर्चा करते हुए साहित्य को समाज के सरोकारों और संवेदनाओं से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्य अतिथि प्रो. प्रबोध कुमार गोविल, वरिष्ठ साहित्यकार एवं पूर्व निदेशक, ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय, जयपुर ने साहित्य के पठन-पाठन से अधिकाधिक लोगों को जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में विजय जोशी, राष्ट्रीय समन्वयक, लघुकथा शोध समिति, भोपाल ने लेखन की विभिन्न विधाओं पर चर्चा करते हुए रचनाकारों को गद्य की अन्य विधाओं पर भी कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कहानी प्रतियोगिता के निर्णायक नरेंद्र कुमार लाटा, वरिष्ठ साहित्यकार एवं समीक्षक ने प्रतियोगिता से जुड़े अपने अमूल्य अनुभव मंच से साझा किए।

नगर परिषद सभापति कल्पना जैमन ने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों, साहित्यकारों एवं आगंतुकों का अभिनंदन किया। भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रैला ने आयोजन की सराहना करते हुए देवगिरि साहित्य एवं शोध संस्थान को साहित्य के इस अनुपम आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

आयोजन में जयपुर, कोटा, जोधपुर, अजमेर, डीग तथा दिल्ली-एनसीआर सहित विभिन्न क्षेत्रों से साहित्यकार पहुंचे। इनमें नीलम सपना शर्मा, रेखा चौधरी, शोभा रानी गोयल, रत्ना कौशिक, डॉ. अनीता वर्मा, रामावतार सागर, नेतराम भारती, प्रियंका गुप्ता, पुष्पा शर्मा, कविता प्रभा आदिकर, नीलम व्यास ‘स्वयंसिद्धा’, शशि सक्सेना एवं कांति प्रसाद सैनी सहित अनेक साहित्यकार शामिल रहे।

दौसा जिले की विभिन्न साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने भी आयोजन में सहभागिता की और संस्थान की ओर से उपस्थित सभी संस्थाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर देवगिरि साहित्य एवं शोध संस्थान की अध्यक्ष डॉ. निर्मला शर्मा का भी उपस्थित अतिथियों एवं जिले की संस्थाओं द्वारा सम्मान किया गया |

कार्यक्रम का प्रभावी संचालन प्राचार्य कमला शर्मा एवं साहित्यकार कविता मुखर ने किया। दोनों ने कार्यक्रम के विभिन्न चरणों को सहजता एवं साहित्यिक गरिमा के साथ आगे बढ़ाया। महिला मंच अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा अधिकारी प्रेमवती शर्मा ने आभार ज्ञापन करते हुए अतिथियों, साहित्यकारों, संस्थाओं, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

आयोजन में उपस्थित सभी अतिथियों ने पुस्तक प्रदर्शनी का अवलोकन किया और साहित्यिक कृतियों में विशेष रुचि दिखाई। संपूर्ण कार्यक्रम में सम्मान, स्मृति, पुस्तक, कहानी, विमर्श और साहित्यिक सहभागिता का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

देवगिरि साहित्य एवं शोध संस्थान, दौसा द्वारा आयोजित यह समारोह स्वर्गीय राधाबल्लभ शर्मा की स्मृति को साहित्यिक रूप से जीवंत रखने के साथ-साथ नए रचनाकारों को प्रोत्साहित करने, साहित्यकारों को एक मंच पर लाने और दौसा के साहित्यिक परिवेश को समृद्ध करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण आयोजन बनकर सामने आया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

समय और कैलेंडर

समय और कैलेंडर

पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

कॉर्पोरेट समारोह

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

वीडियो सॉफ़्टवेयर


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments