जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

कोटा (संस्कार सृजन) वरिष्ठ वैज्ञानिक तथा नोडल अधिकारी डॉ पुष्पा कुमारी ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार के इस अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण द्वारा हर घर तिरंगा अभियान, तिरंगा वनम प्लांटेशन ड्राइव तथा वन्दे मातरम के 150 वें स्मरणोत्सव के अंतर्गत 09 से 17 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, फूलबाग़, मंडोर में पौधारोपण किया गया तथा वंदे मातरम के 150 वें स्मरणोत्सव के तहत वंदे मातरम का सामूहिक गायन तथा तिरंगा रैली निकाली गई।


प्रधानाचार्या परिणीता राजपुरोहित ने सभी का तिरंगा दुपट्टे से स्वागत अभिनन्दन किया तथा भारत सरकार के इन अभियानों से जुड़ने का आह्वान किया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. चन्दन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में अनार, बीलपत्र, शीशम, अमलतास, करंज, गुलहड़, कचनार, गुलमोहर, मीठी बादाम, अमरुद, शहतूत, चांदनी, रातरानी, मीठा नीम, रीठा, सहजन, अडूसा, जामुन सहित विभिन्न प्रजाति के 75 पौधे लगाए तथा वितरित किये गये। 

वंदे मातरम के सामूहिक गायन के बाद जगदीश यादव ने वन्दे मातरम की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, सामाजिक तथा सांस्कृतिक महत्त्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम गीत स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक, राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विरासत तथा राजनीतिक चेतना का मार्गदर्शक रहा है। अमित कुमार ने मिशन लाइफ के तहत जानकारी देते हुए  कहा कि हमें शुद्ध खानपान के साथ ही योगा, प्राणायाम, एक्सरसाइज करनी चाहिए तथा बिजली, पानी, पर्यावरण  का संरक्षण करना चाहिए।

अभियान में प्रधानाचार्या परिणीता राजपुरोहित, यथावत प्रधानाचार्या रंजना गहलोत, यथावत उप प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम दयाल, अध्यापक संतोष चारण, नरेंद्र सिंह राठौर, कैलाश नारायण, मनीष भाटी, पुष्पा टॉक, मीना कुमारी, देवाराम चौधरी, चेतन गहलोत, शेर सिंह, प्रियंका, पूजा आदि उपस्थित रहे। भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण से वरिष्ठ वैज्ञानिक तथा नोडल अधिकारी डॉ पुष्पा कुमारी, डॉ चंदन सिंह पुरोहित, जगदीश यादव, अमित कुमार, भोमाराम सोलंकी, रणजीत मेघवाल, मनोहर गहलोत, खेमराज तथा प्रेमचंद ने सहभागिता की। कार्यक्रम का समन्वय तथा संचालन डॉ. चन्दन सिंह पुरोहित ने किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

लोग और समाज

समय और कैलेंडर

समय और कैलेंडर

पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

कॉर्पोरेट समारोह

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

वीडियो सॉफ़्टवेयर


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069