विद्यालयों में नवाचार अपनाने की महती आवश्यकता - मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

पलसाना (संस्कार सृजन) कस्बे के शहीद सीताराम कुमावत व तांबी राजकीय  उच्च माध्यमिक विद्यालय के शहीद कैंपस में कार्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पलसाना में ब्लॉक स्तरीय निष्पादन समिति की मीटिंग का आयोजन किया गया। 

मीटिंग की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शर्मिला आढा ने की। मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। एसीबीईओ प्रथम इंदू कला महला ने कार्यक्रम का संचालन करते एवं नए सत्र की शुभकामनाएं देते हुए छात्र छात्राओं एवं अध्यापकों की उपस्थिति की समीक्षा , एबीएल किट की उपलब्धता, विद्यालय में नामांकन बढ़ाने पर अपने स्तर पर किए जाने वाले प्रयास पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं मिशन स्टार्ट के बारे में जानकारी दी। 

विद्यालय खुलने के साथ विद्यालय की छत पर एवं आसपास में कहीं भी एकत्रित होने वाले बरसात के पानी की निकासी सफाई तथा विद्यालय कैंपस में कहीं भी बिजली की टूटी हुई खराब लाइन बोर्ड स्विच पलक को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए। 

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आढा ने ब्लॉक रैंकिंग की बिंदुवार चर्चा करते हुए शिक्षक ऐप के उपयोग, एफएनएल गतिविधि, निपुण भारत मिशन, एमडीएम, जन आधार प्रभावीकरण,  आयरन टेबलेट्स , स्वच्छता, उल्लास कार्यक्रम लक्ष्य प्राप्ति ,पुस्तक  डायरी वर्क बुक आदि की उपलब्धता ,पेयजल की समुचित व्यवस्था सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सत्र के निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पुर्ण करने के निर्देश दिए। ओपन सत्र में विद्यालय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का मोके पर ही निराकरण किया गया।

इस अवसर पर शहीद कुलदीप सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लामिया के प्रिंसिपल पवन कुमार मीणा ने अपने स्तर पर अपने विद्यालय में किए गए नवाचारों पर चर्चा करते हुए अपने क्षेत्र के भामाशाहों से संपर्क कर विद्यालय में किए गए विकास एवं बदलाव की कहानी से कार्यक्रम में नया मोड़ दिया। 

वहीं इसी विद्यालय की पोषाहार बनाने वाली शकुंतला शर्मा के द्वारा विद्यालय में 81,000 की लागत से 115 लीटर का वाटर कूलर विद्यालय को भेंट करने पर ब्लॉक स्तर पर सम्मानित किया गया। 

इस मौके पर प्रिंसिपल राजेंद्र कुमार मीणा, राकेश कुमार मीणा, मुकेश कुमार मीणा, पवन कुमार मीणा, विजय कुमार गुप्ता, राकेश कुमार कुमावत, हजारीलाल मीणा, डॉ मंजू यादव, सरोज, प्रधान सिंह मुंड, आरती कुमारी, अनीता चौधरी, भागीरथ सिंह बाजडोलिया, कैलाश चंद, सुभाष चंद्र बाजिया, संजय कुमार वशिष्ठ, राकेश कुमार, बनवारी लाल रणंवा, मदनलाल जाट, राम अवतार बियानिया, बीरबल सिंह, श्योबक्स राम, ओम कंवर पाल, प्रीति, अमित कुमार शर्मा सहित क्षेत्र के अनेक प्रिंसिपल मौजूद रहे |

रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments