धूमधाम से मनाया गया डॉ डी. एस. कोठारी शोध एवं शिक्षा संस्थान का सातवाँ स्थापना दिवस

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) डॉ डी. एस. कोठारी शोध एवं शिक्षा संस्थान का सातवाँ स्थापना दिवस (6 जुलाई) विज्ञान समिति परिसर में धूमधाम से मनाया गया। समारोह में विज्ञान समिति परिवार, डॉ. डी. एस. कोठारी संस्थान के सदस्य, छात्र-शिक्षक तथा नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा, ग्रुप प्रेसिडेंट — पैसिफिक संस्थान रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने आधुनिक विज्ञान व तकनीकी की चुनौतियों, भारतीय ज्ञान परंपरा तथा वेद-वेदांग में निहित वैज्ञानिक शब्दावली की व्युत्पत्ति पर तर्कसंगत प्रकाश डाला और संस्थान के आगामी कार्यक्रमों हेतु मार्गदर्शन दिया।

मीडिया प्रभारी प्रोफ़ेसर विमल शर्मा ने बताया कि अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. प्रेरणा नौसलिया ( मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, गोगुन्दा)  ने विद्यालयी शिक्षा में नवाचार के मार्ग सुझाए। सभा का संचालन डॉ. के. पी. तलेसरा ने किया। कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष इंजी. आर. के. चतुर ने अतिथियों का स्वागत किया तथा डॉ. सुरेन्द्र सिंह पोखरणा ने संस्थान की प्रगति और भावी योजनाओं का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। 

इस अवसर पर इंजी. आर. के. चतुर एवं इंजी. एम. पी. जैन द्वारा नवागत सदस्यों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त करते हुए विज्ञान समिति के कार्यकारी अध्यक्ष मुनीश गोयल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

समारोह में डॉ. पुष्पा कोठारी, डॉ. अनिल दशोरा, शांति लाल भण्डारी, प्रकाश तातेड़, डॉ. बी. एल. चावत, डॉ. दिलीप धींग, गीता सिंह, डॉ. के. एल. तोतावत, डॉ. आर. के. गर्ग, मधु मित्तल, इंजी. आर. के. खोखावत, इंजी. एम. के. मेहता, इंजी. डी. के. वर्डिया, इंजी. आर. के. नेभनानी, डॉ. राकेश दशोरा, कैलाश रावल सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे |

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक व शिक्षाशास्त्री तथा पूर्व रक्षा परामर्शक स्व. डॉ. दौलत सिंह कोठारी का जन्मदिन भी है। विज्ञान समिति कार्यक्रम से पूर्व सभी सदस्यों ने सुखाडिया विश्वविद्यालय स्थित डॉ. कोठारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण  कर उन्हें नमन किया। 

मीडिया प्रभारी प्रो विमल शर्मा ने बताया कि कोठारी संस्थान, विज्ञान समिति के सदस्य, विश्वविद्यालय के विज्ञान अधिष्ठाता प्रो. एम. के. जैन, प्रो. हर्षिता जोशी तथा अन्य संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों ने इस पुष्पांजलि सभा में शिरकत की।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments