12 जुलाई को जयपुर में आयोजित होगी सैनी समाज की महापंचायत

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) यदुवंशी सैनी समाज पाल 12 गांव के अध्यक्ष रामेश्वर सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि सैनी, माली, कुशवाहा, शाक्य, मौर्य एवं अन्य संबंधित समाजों की 12% आरक्षण की मांग को लेकर जयपुर में प्रस्तावित महापंचायत, जो पहले 5 जुलाई को आयोजित होनी थी, समाज के गणमान्य लोगों की सहमति से अब 12 जुलाई (रविवार) प्रातः 10:00 बजे आयोजित की जाएगी। 

महापंचायत का आयोजन ओम शिव मैरिज गार्डन, स्वेज फार्म रोड, सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर के सामने, सोडाला, जयपुर में होगा। इसमें प्रदेशभर के जिला अध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष, समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भाग लेंगे। 

अध्यक्ष रामेश्वर सैनी ने बताया कि 12% आरक्षण की मांग पिछले एक दशक से लगातार उठाई जा रही है। इस संबंध में राज्य सरकार को कई बार ज्ञापन सौंपे गए तथा विभिन्न स्तरों पर आंदोलन भी किए गए, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही प्राप्त हुए हैं। इसी कारण समाज अब अपने हक और अधिकार की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए व्यापक रणनीति बनाने जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि 12 जुलाई की महापंचायत में आगामी रेल रोको आंदोलन सहित अन्य लोकतांत्रिक आंदोलनों की रूपरेखा पर सामूहिक निर्णय लिया जाएगा। साथ ही समाज को शैक्षणिक, आर्थिक, राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विस्तृत चर्चा होगी तथा आंदोलन के नेतृत्व एवं राज्य स्तरीय कार्यकारिणी के गठन पर भी निर्णय लिया जाएगा। 

इसमें पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। रामेश्वर सैनी ने समाज की सभी संस्थाओं के संयोजकों, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा राजस्थान के प्रत्येक जिले से समाज के सभी जागरूक साथियों से अधिक से अधिक संख्या में महापंचायत में उपस्थित होकर समाज की एकता और 12% आरक्षण की मांग को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया है। 

इस मौके पर पार्षद चतर सैनी, मानसिंह सैनी, एडवोकेट राम गोपाल सैनी, यदुवंशी सैनी समाज पाल 12 गांव कमेटी के संरक्षक हुकुम सिंह, सह संरक्षक साहब सिंह, उपाध्यक्ष जियालाल सैनी, भगवान सिंह, महामंत्री राधा किशन कंजौली, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, संयुक्त मंत्री घनश्याम सैनी, बब्लेश पार्षद, जगदीश सैनी, खुशालसिंह, जय सिंह गुर्दानदी, यदुराज,चन्द्रभान सैनी पाहुआ, तरुण महावीर जी सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments