गोविंदगढ़ CHC में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

गोविंदगढ़ / जयपुर (संस्कार सृजन) गोविंदगढ़ स्थित गोपीनाथ कानूनगो राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में विशेषज्ञ चिकित्सकों की लंबे समय से चली आ रही कमी को दूर करने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जयपुर ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

सामाजिक कार्यकर्ता ललित राजोरिया द्वारा 'राजस्थान संपर्क पोर्टल' पर दर्ज करवाई गई शिकायत के क्रम में विभाग ने जानकारी दी है कि गोविंदगढ़ सीएचसी के लिए एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की नियुक्ति कर दी गई है। इसके अलावा मेडिसिन विशेषज्ञ सहित अन्य दो विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी प्रगति पर है। संपूर्ण प्रकरण को अग्रिम कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा PMO को भेज दिया गया है |

राजोरिया ने विभागीय अधिकारियों से वार्ता के दौरान गोविंदगढ़ सीएचसी को वर्तमान 30 बेड की क्षमता से बढ़ाकर 50 बेड में अपग्रेड करने की मांग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गोविंदगढ़ और आसपास के दर्जनों गांवों की विशाल आबादी इस अस्पताल पर निर्भर है। 

अस्पताल के अपग्रेडेशन और विशेषज्ञों की पूर्ण तैनाती से स्थानीय निवासियों को क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सकेगा, जिससे उन्हें जयपुर या अन्य बड़े शहरों के अस्पतालों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा और अनावश्यक रेफरल में कमी आएगी।

सामाजिक कार्यकर्ता ललित राजोरिया ने जनहित की इस शिकायत पर त्वरित कार्रवाई शुरू करने के लिए राज्य सरकार एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया है। साथ ही उम्मीद जताई है कि शेष पदों पर नियुक्ति तथा 50 बेड अपग्रेडेशन की मांग पर भी जल्द ही सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments