राजस्थान खादी विकास मंडल गोविंदगढ़ के कर्मचारी 1 अगस्त से देंगे अनिश्चितकालीन धरना

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान खादी विकास मंडल, गोविंदगढ़ के कर्मचारी अपनी विभिन्न लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर आगामी 1 अगस्त 2026 से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने जा रहे हैं। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन और संस्था प्रबंधन के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है।

गोविंदगढ़ खादी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शंकर लाल यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 8 से 10 वर्षों से कर्मचारियों को समय पर वेतन, अवकाश भुगतान एवं बोनस का भुगतान नहीं किया जा रहा है। वर्तमान स्थिति यह है कि कर्मचारियों का पिछले 6 वर्षों का बोनस, 6 वर्षों का अवकाश भुगतान तथा लगभग 9 से 10 महीनों का वेतन अब भी बकाया है। समय पर भुगतान न होने के कारण कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

संघ के मंत्री कन्हैया लाल यादव ने कर्मचारियों की मुख्य मांगों को रेखांकित करते हुए कहा कि: कर्मचारियों का समस्त बकाया वेतन, बोनस और अवकाश भुगतान तुरंत प्रभाव से किया जाए। भविष्य में प्रत्येक माह की 7 तारीख तक नियमित रूप से वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि प्रबंधन इन मांगों को पूरा करने में असमर्थ रहता है, तो संस्था के संपूर्ण संचालक मंडल को तुरंत अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक यह अनिश्चितकालीन धरना लगातार जारी रहेगा।


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments