समयबद्ध आयोजन से मिसाल बना स्थानीय संघ पलसाना, वार्षिक अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

पलसाना (संस्कार सृजन) राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड, स्थानीय संघ पलसाना का वार्षिक अधिवेशन ग्राम जनता गौशाला के पास ग्राम पंचायत भवन भदाला की ढाणी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अधिवेशन में स्काउट-गाइड गतिविधियों की प्रगति, आगामी योजनाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक कार्यों पर विस्तृत चर्चा करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीओ गाइड आचू मीणा रहे तथा विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी इंदु कला महला तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय संघ के प्रधान संजय अग्रवाल ने की। स्काउट-गाइड दल द्वारा अतिथियों का गार्ड ऑफ ऑनर देकर भव्य स्वागत किया गया तथा सभी अतिथियों का सम्मान भी किया गया।

मुख्य अतिथि सीओ गाइड आचू मीणा ने अपने उद्बोधन में ग्रुप विजिट, रिकॉर्ड संधारण, वृक्षारोपण, कोटामनी, राज्यपाल फोर्म ऑनलाइन करने ,स्काउट-गाइड योग्यता वर्दी, प्रधानमंत्री शील्ड प्रतियोगिता, राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति पुरस्कार, लक्ष्मी मजूमदार अवार्ड तथा द्वितीय एवं तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविरों सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने निर्धारित समय पर वार्षिक अधिवेशन आयोजित करने पर स्थानीय संघ पलसाना की सराहना करते हुए कहा कि समयबद्ध कार्यप्रणाली संगठन की कार्यक्षमता और अनुशासन का परिचायक है।

एडीसी गाइड एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनपुरा  प्रधानाचार्य डॉ. मंजू यादव ने स्काउट-गाइड आंदोलन के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर बल दिया। वहीं प्रधानाचार्य एवं एडीसी स्काउट राकेश कुमार कुमावत ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा विद्यालय स्तर पर स्काउट-गाइड गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया।

स्थानीय संघ के सचिव पवन कुमार शर्मा ने गत वर्ष के वार्षिक अधिवेशन की कार्यवाही एवं वार्षिक प्रतिवेदन सदन के समक्ष प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष पप्पूराम मीणा ने आय-व्यय का विवरण एवं आगामी बजट प्रस्तुत किया। साथ ही स्थानीय संघ स्तरीय प्रतियोगिता एवं रैली की तैयारियां अभी से प्रारंभ करने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि पलसाना स्थानीय संघ उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, स्काउटर-गाइडरों एवं उपस्थित सदस्यों का सम्मान किया गया। अधिवेशन में स्थानीय संघ के पदाधिकारियों, संस्था प्रधानों, स्काउटर-गाइडरों एवं  स्काउट-गाइड सदस्यों ने सहभागिता कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कैलाश चंद ,हरफूल चंद, अनीता महला, शिवचरण शर्मा,राकेश कुमार, मनमोहन ,विनोद कुमार, राजेंद्र प्रसाद सैनी, मनोज कुमार, सुरेश कुमार टेलर, मुकेश कुमार गुर्जर, विनोद कुमार शर्मा, पप्पू राम मीणा, मुरलीधर जटराणा, अमित वर्मा, हरलाल सिंह मावलिया, तीजू देवी, गजेंद्र कुमार, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे |

रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

ईसाई धर्म

पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

बॉलीवुड और दक्षिण एशियाई फ़िल्म

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

कॉर्पोरेट समारोह

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

लोग और समाज

Post a Comment

0 Comments