गुरु वंदन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / गोविन्दगढ़ (संस्कार सृजन) अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) जिला जयपुर द्वितीय द्वारा स्थानीय केसरगढ़ हवेली, चौमूं में जिला स्तरीय "गुरु वंदन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम" अत्यंत गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने का प्रेरक संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा राजस्थान के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा, मुख्य वक्ता अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) के प्रदेशाध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा, विशिष्ट अतिथि प्रदेश सह संगठन मंत्री जयराम जाट तथा अध्यक्षता जिला जयपुर द्वितीय के जिलाध्यक्ष चौथमल कुमावत ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि के साथ हुआ। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएँ देने वाले 11 वरिष्ठ गुरुओं का शाल, दुपट्टा एवं श्रीफल भेंट कर भावपूर्ण सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि रामलाल शर्मा ने कहा कि "गुरु समाज का पथप्रदर्शक होता है। शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए मैं सदैव तत्पर हूँ तथा उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव सहयोग करता रहूँगा।"

मुख्य वक्ता रमेश चंद्र पुष्करणा ने कहा कि "गुरु का सम्मान हमारी संस्कृति का गौरव है। शिक्षक केवल ज्ञान का प्रसार नहीं करता, बल्कि अपने संस्कारों और आचरण से विद्यार्थियों को श्रेष्ठ नागरिक बनाकर 'आचार्य' और 'गुरु' पद की प्रतिष्ठा स्थापित करता है।"

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष चौथमल कुमावत ने संगठन की रीति-नीति, सामाजिक सरोकारों एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि "गुरुओं का सम्मान हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है और वृक्ष हमारी अमूल्य धरोहर हैं। इनका संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।" उन्होंने कार्यक्रम की सफलता में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं का हृदय से अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रदेश सह संगठन मंत्री अर्जुन लाल जाट, संभाग संयुक्त मंत्री मेघराज शर्मा, भामस के महामंत्री नवीन कुमार शर्मा, देवेंद्र कुमार शर्मा, रूपकिशोर भारद्वाज, बालकृष्ण भारद्वाज, हनुमान सिंह नाथावत, निधि छीपा, शकुंतला मौर्य, कमलेश चौधरी, श्याम बहादुर शर्मा, मीनू जुनेजा, अनिल कुमार शर्मा, सपना राठौर, रंजू सरोलिया, वीरेंद्र शर्मा, अजय कुमार शर्मा, ओमप्रकाश टेलर, मदन कुमार मीणा, शिव प्रकाश यादव, शशिकांत शर्मा, मनोहर लाल जाट, घनश्याम कुमावत, रामवतार बुनकर, मुकेश ताकर, रमेश चंद्र गुप्ता, रघुनंदन शर्मा, राजेश दायमा, नानक राम शर्मा, रोहिताश ददरवाल, बजरंग लाल कुमावत सहित बड़ी संख्या में प्रधानाचार्य, शिक्षक, शिक्षिकाएँ एवं संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमामय संचालन जिला मंत्री श्याम बहादुर शर्मा एवं जिला महिला मंत्री मीनू जुनेजा ने संयुक्त रूप से किया। गुरु सम्मान, वृक्षारोपण एवं संगठनात्मक एकजुटता का यह आयोजन शिक्षा जगत में गुरु परंपरा के सम्मान, पर्यावरण संरक्षण तथा संगठन की सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रेरणास्पद उदाहरण बनकर उभरा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

कॉर्पोरेट समारोह

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments