चौमूं से जयपुर के बीच हर 10 मिनट में ई-बस चलाने की मांग : पूर्व पार्षद राजेश कुमार वर्मा ने सौंपा ज्ञापन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राजधानी जयपुर से जुड़े उपनगर चौमूं और जयपुर के बीच आमजन को सुलभ, सुरक्षित और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन की सौगात दिलाने के लिए पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी राजेश कुमार वर्मा ने बड़ा कदम उठाया है। मंगलवार को चौमूं शहर के जयपुर रोड स्थित उपखंड कार्यालय में पूर्व पार्षद राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी आशीष कुमार शर्मा से भेंटकर राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) के प्रबंध निदेशक के नाम चौमूं से जयपुर के मध्य प्रत्येक 10 मिनट के अंतराल पर आधुनिक इलेक्ट्रिक बसों (ई-बस) के संचालन की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा।

ज्ञापन के माध्यम से वर्मा ने बताया कि चौमूं एक प्रमुख उपखंड मुख्यालय है, जहाँ से प्रतिदिन शिक्षा, व्यापार, चिकित्सा और रोजगार के सिलसिले में हजारों विद्यार्थी, शासकीय-अगैरशासकीय कर्मचारी, व्यापारी और आम नागरिक जयपुर आवागमन करते हैं। इसके अलावा जयपुर शहर की दैनिक जरूरतों जैसे ताज़ी सब्जियों, दूध और कृषि उत्पादों की बड़ी आपूर्ति भी इसी क्षेत्र से होती है।

वर्तमान में इस अतिव्यस्त मार्ग पर यात्रियों के भारी दबाव के मुकाबले सार्वजनिक परिवहन के साधन नाकाफी हैं। अधिकांश लंबी दूरी की रोडवेज बसें चौमूं बाईपास से ही निकल जाती हैं, जिससे स्थानीय यात्रियों को सुलभ बस सेवा का लाभ नहीं मिल पाता। मजबूरी में यात्रियों को महंगे निजी वाहनों या अन्य साधनों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों का अपव्यय होता है।

वर्मा ने कहा कि राजधानी जयपुर के भीतर राजस्थान रोडवेज द्वारा आधुनिक ई-बसों का संचालन अत्यंत सफलतापर्दूक किया जा रहा है, जिसकी आमजन द्वारा भारी सराहना हो रही है। इसी तर्ज पर यदि चौमूं और जयपुर के बीच भी ई-बस सेवा शुरू की जाए, तो यह क्षेत्र के विकास और जनहित में एक मील का पत्थर साबित होगा।

कार्यालय, विद्यालय और महाविद्यालय जाने तथा लौटने के व्यस्त समय (प्रातः एवं सायंकाल) में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त फेरे संचालित किए जाएँ।

चौमूं और जयपुर बस स्टैंड पर ई बसों की आवाजाही के लिए एक निश्चित और सुगम टाइम टेबल लागू किया जाए ताकि यात्रियों को अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े। वर्मा ने प्रशासन रो अपील करते हुए जल्द सकारात्मक कार्रवाई कीए जाने की मांग की।

इस अवसर पर जयपुर जिला कांग्रेस पश्चिम अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष सहजाद खान लोहानी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष हयात खान पठान, भानु प्रसाद सैनी, समाजसेवी छीतरमल बबेरवाल आदि उपस्थित रहे ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

कॉर्पोरेट समारोह

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments