स्थानांतरणों में धांधली और लंबित पदोन्नति को लेकर राज्य कर्मचारियों में भारी आक्रोश

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

उदयपुर / जयपुर (संस्कार सृजन) प्रदेश सरकार द्वारा स्थानांतरणों से प्रतिबंध हटाने के बाद विभिन्न विभागों द्वारा की गई मनमानी तबादला प्रक्रिया और पदोन्नति में अनुभव की छूट न मिलने से प्रदेशभर के कर्मचारियों में गहरा असंतोष व्यापत है। इस मुद्दे को लेकर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) एवं राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ (मंत्रालयीक) के बैनर तले कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन जयपुर के शहीद स्मारक पर लगातार जारी है।

महासंघ (एकीकृत) के प्रदेश संरक्षक ओमप्रकाश श्रीमाली एवं प्रदेशाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने विभागों द्वारा किए गए हजारों स्थानांतरणों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि बिना किसी स्पष्ट नीति के मनमर्जी से तबादले किए गए हैं। सरकार के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद: पति-पत्नी (एक ही शहर में कार्यरत), सेवानिवृत्त कर्मचारी, विधवा, परित्याक्ता, एकल नारी और गंभीर रोगियों का भी स्थानांतरण कर दिया गया। 

कर्मचारियों के अधिकारों की आवाज उठाने वाले कर्मचारी नेताओं को प्रताड़ित करने की नीयत से उनके तबादले किए गए। राजनीतिक हस्तक्षेप और 'डिजायर उद्योग' के चलते कई कर्मचारियों को अदालत का रुख करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। महासंघ ने मुख्यमंत्री से संज्ञान लेकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और नियमों के विपरीत हुए गलत स्थानांतरणों को तत्काल निरस्त करने की मांग की है।

महासंघ (एकीकृत) के प्रदेशाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राठौड़ एवं मंत्रालयीक संघ के प्रदेश अध्यक्ष शेरसिंह यादव ने बताया कि अनुभव में छूट के अभाव में प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में पदोन्नति के सैकड़ों उच्च पद रिक्त पड़े हैं, जिससे शासकीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगें निम्नलिखित हैं:-

पदोन्नति में अनुभव में 2 वर्ष की शिथिलता (छूट) दी जाए।

द्वितीय पदोन्नति पर 4200 ग्रेड-पे प्रदान किया जाए।

सरकार अपने बजट घोषणापत्र में कर्मचारियों से किए गए वादों को शीघ्र पूरा करे।

महासंघ के नेताओं ने स्पष्ट किया है कि जब तक सरकार पदोन्नति में 2 वर्ष की छूट का आदेश जारी नहीं करती और स्थानांतरण नीति स्पष्ट नहीं करती, तब तक जयपुर के शहीद स्मारक पर प्रतिदिन 1 घंटे का विरोध प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा।

धरने को महासंघ के महामंत्री मोहनलाल शर्मा, देवेंद्र सिंह नरूका, अजयवीर सिंह, प्रकाश यादव, संजय कुमार, गोपाल लाल, राहुल यादव, अशोक झांगिड़, बहादुर सिंह, शशि शर्मा, सुरेंद्र यादव, रंजीत चौधरी, राकेश वर्मा, तरवीन कुमार, रामचन्द्र यादव, योगेश जारवाल एवं गगन वाजिया सहित कई कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments