भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव, चौमूं से रामलाल शर्मा के नेतृत्व में शामिल हुए कार्यकर्ता

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के गैर-जिम्मेदाराना रवैये पर तीखा हमला बोला है। रामलाल शर्मा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जैसे उच्च और गरिमामयी पद पर बैठने के बावजूद राहुल गांधी जिस प्रकार का व्यवहार कर रहे हैं, उससे यह साफ झलकता है कि वे रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने में पूरी तरह विफल रहे हैं और केवल अराजकता के प्रतीक बनकर रह गए हैं।

भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा आज जयपुर में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर के नेतृत्व में आयोजित पैदल मार्च एवं कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के घेराव कार्यक्रम में शामिल हुए। यह विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र, संवैधानिक मर्यादाओं और लोकतांत्रिक संस्थाओं के सम्मान में आयोजित किया गया था।

प्रदर्शन के दौरान संवाददाताओं से बातचीत करते हुए पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने कहा, "भाजपा कार्यकर्ताओं ने अत्यंत अनुशासित और शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया है। लोकतंत्र में असहमति जताने का अधिकार हर नागरिक और दल को है, लेकिन विरोध व्यक्त करने और माहौल में अराजकता पैदा करने के बीच एक बड़ा अंतर होता है, जिसे कांग्रेस पार्टी पूरी तरह भूल चुकी है।"

रामलाल शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री आवास के समक्ष माहौल को तनावपूर्ण और अव्यवस्थित करने का प्रयास देश की स्थापित लोकतांत्रिक परंपराओं का सीधा अपमान है। एक जिम्मेदार नेता प्रतिपक्ष से देश हित में सकारात्मक मुद्दों पर बात करने की उम्मीद की जाती है, न कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं को ताक पर रखकर व्यवस्था को बाधित करने की।

पूर्व विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि संवैधानिक मर्यादाओं को तार-तार करने वाली इस ओछी राजनीति को भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेगा। भाजपा इस तरह की, गैर-जिम्मेदाराना राजनीति को सड़क से लेकर सदन तक पूरी मजबूती के साथ बेनकाब करेगी।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments