प्रतापनगर, सांगानेर-बगरू वासियों ने लिया चुनाव बहिष्कार का निर्णय

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) प्रतापनगर, सांगानेर-बगरू वासियों ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया है | सांगानेर और बगरू विधानसभा क्षेत्र की अवाप्ति से प्रभावित 86 कॉलोनियों के प्रतिनिधियों ने नियमन नहीं होने पर आगामी निकाय चुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया है। यह फैसला सांगानेर के गणेश नगर स्थित कार्यालय में नियमन हेतु संघर्ष समिति के नेतृत्व में आयोजित बैठक में लिया गया।


नियमन हेतु संघर्ष समिति के अध्यक्ष रघुनन्दन सिंह हाडा ने बताया कि इन कॉलोनियों में पिछले 40-50 वर्षों से लोग निवास कर रहे हैं और ये पूर्ण विकसित हैं। सरकार द्वारा पंजीकृत गृह निर्माण सहकारी समितियों की ओर से बसाई गई इन कॉलोनियों में 80 से 90 प्रतिशत तक मकान बने हुए हैं। यहां सीवर लाइन, सड़क, बिजली और बीसलपुर पाइपलाइन सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन अब तक नियमन नहीं किया गया है। लोग अलग-अलग टैक्स चुकाते हैं।जनप्रतिनिधि और सरकार आवाज नहीं सुन रही | इन कोलनियों के निवासियों में मायूसी और भारी आक्रोश है |

समिति के महामंत्री परशुराम चौधरी ने आक्रोश जताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि और सरकार उनकी आवाज नहीं सुन रहे हैं। साथ ही, माननीय न्यायालय का रुख भी आमजन के पक्ष में सकारात्मक नहीं दिख रहा है। इससे निवासियों में मायूसी और नाराजगी बढ़ रही है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संघर्ष को अब निर्णायक मोड़ तक पहुंचाया जाएगा। इसके तहत 'नियमन नहीं तो वोट नहीं' के नारे के साथ निकाय चुनाव में मतदान बहिष्कार किया जाएगा। साथ ही, जल्द ही सभी 86 कॉलोनियों की एक बड़ी महापंचायत आयोजित कर व्यापक जन आंदोलन की घोषणा की जाएगी।

रिपोर्ट : आशा पटेल 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments