जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थानी लोकसंगीत को देश-दुनिया तक पहुंचाने वाले प्रसिद्ध उद्योगपति, वीणा कैसेट्स के संस्थापक और 'राजस्थान रत्न' से सम्मानित केसरी चंद (केसी) मालू का सोमवार देर रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया | उनके निधन से राजस्थान के कला, संस्कृति और लोकसंगीत जगत में शोक की लहर है | वे 80 वर्ष के थे | उनकी अंतिम यात्रा पुरानी चुंगी, अजमेर रोड स्थित उनके निवास से रवाना हुई | उनके निधन पर सीएम भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी, पूर्व सीएम अशोक गहलोत सहित कई नेताओं,मंत्रियों और राजस्थानी सिनेमा के लोगों ने शोक व्यक्त किया है |

राजस्थान रत्न केसी मालू

केसी मालू का निधन केवल एक सफल उद्यमी का जाना नहीं है, बल्कि उस व्यक्तित्व का अवसान है, जिसने राजस्थानी लोकधुनों, लोकगाथाओं और लोक कलाकारों को नई पहचान दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया | राजस्थान की सांस्कृतिक स्मृति को संरक्षित करने और उसे आधुनिक तकनीक के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचाने में उनका योगदान अविस्मरणीय माना जाता है |

गांव की चौपाल से दुनिया तक पहुंचाया लोक संगीत :- 

जब राजस्थानी लोकगीत गांवों की चौपालों, खेत-खलिहानों, विवाह समारोहों और मेलों तक सीमित थे, तब केसी मालू ने वीणा कैसेट्स के माध्यम से उन्हें रिकॉर्ड कर घर-घर और देश-विदेश तक पहुंचाया | उस दौर में कैसेट संस्कृति ने राजस्थान के लोकसंगीत को नई पहचान दी | बन्ना-बन्नी के विवाह गीत, पनिहारी गीत, मांड, तेजाजी, पाबूजी, रामदेवजी की लोक गाथाएं और मरुधरा की सांस्कृतिक धरोहर पहली बार बड़े स्तर पर लोगों तक पहुंची |

केसी मालू ने अपने जीवन में हजारों लोकगीतों, भजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की रिकॉर्डिंग करवाई | उन्होंने अनेक ऐसे लोक कलाकारों को अवसर दिया, जिनकी प्रतिभा गांवों और कस्बों तक सीमित थी | वीणा कैसेट्स के माध्यम से इन कलाकारों की आवाज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंची | लोकसंगीत को उन्होंने केवल व्यावसायिक उत्पाद नहीं बनाया, बल्कि सांस्कृतिक धरोहर के रूप में संरक्षित और लोकप्रिय बनाया |

तकनीक को बनाया संस्कृति संरक्षण का माध्यम :-

केसी मालू उस पीढ़ी के प्रतिनिधि थे, जिसने तकनीक को केवल व्यापार का जरिया नहीं, बल्कि संस्कृति के संरक्षण का सशक्त साधन बनाया | चुंबकीय कैसेटों में राजस्थान की लोक परंपराओं, गीतों और संगीत को सहेजकर उन्होंने आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य सांस्कृतिक विरासत तैयार की | उनकी सोच ने यह साबित किया कि आधुनिक तकनीक का उपयोग लोकसंस्कृति को जीवित रखने के लिए भी किया जा सकता है |

राजस्थानी भाषा आंदोलन से भी जुड़े रहे :-

वर्ष 1946 में चूरू जिले के सुजानगढ़ में जन्मे केसी मालू ने अपना पूरा जीवन राजस्थानी भाषा, लोक संगीत और लोक कलाकारों के संरक्षण को समर्पित किया | वे राजस्थानी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के आंदोलन से भी लंबे समय तक सक्रिय रूप से जुड़े रहे और भाषा के सम्मान के लिए लगातार प्रयास करते रहे | केसी मालू के निधन पर साहित्य, कला, संगीत, उद्योग और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है | सभी ने उनके योगदान को राजस्थान की सांस्कृतिक चेतना का अमूल्य अध्याय बताते हुए कहा कि उनका जाना कला और लोकसंगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है |

अकाल राहत के लिए जुटाए थे एक करोड़ रुपए :-

उनके पैतृक गांव सुजानगढ़ के रहने वाले संपत लाल जैन ने बताया कि साल 1987 में राजस्थान में पड़े भीषण अकाल के दौरान केसी मालू ने जयपुर में ऐतिहासिक 'लता मंगेशकर नाइट' का आयोजन कराया | इस कार्यक्रम के माध्यम से उस समय लगभग एक करोड़ रुपए की राशि राहत कार्यों के लिए जुटाई गई थी | यह आयोजन आज भी राजस्थान के सांस्कृतिक और सामाजिक इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं में गिना जाता है | राजस्थानी लोक संगीत और संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में उनके अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें 'राजस्थान रत्न' सम्मान से अलंकृत किया गया | उनके प्रयासों से राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर नई प्रतिष्ठा मिली |

सीएम ने जताया दुख :-

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिखा है कि राजस्थानी लोक संगीत और संस्कृति को नई पहचान दिलाने में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले, वीणा कैसेट्स के संस्थापक और 'राजस्थान रत्न' से सम्मानित केसरी चंद मालू के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है | राजस्थान की समृद्ध लोक परंपराओं, गीत-संगीत और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ ही संवर्धन में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा | उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है | ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों एवं उनके शुभचिंतकों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति दें |

शेखावत ने भी व्यक्त किया शोक :-

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने श्रद्धांजलि देते हुए एक्स पर लिखा है कि वीणा कैसेट्स के संस्थापक, 'राजस्थान रत्न' से सम्मानित केसरी चंद मालू के परलोक गमन की सूचना पाकर गहरा दुख हुआ | राजस्थानी लोक संगीत के संरक्षण और संवर्धन में उनका अमूल्य योगदान रहा है, जो सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा | ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने का संबल प्रदान करें |

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जताया शोक :-

सोशल मीडिया X पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि 'देश-दुनिया में राजस्थानी गानों को एक नई पहचान दिलाने वाले, वीणा कैसेट्स के मालिक और सुर संगम के संस्थापक, मेरे पारिवारिक मित्र के सी मालू का आकस्मिक निधन बेहद दुखद है | पिछले सप्ताह ही 49, सिविल लाइंस आवास पर मेरी उनसे मुलाकात और लम्बी बातचीत हुई थी | उन्होंने अपना पूरा जीवन संगीत जगत के लिए समर्पित किया | उनका निधन हम सबके लिए एक बड़ी क्षति है | ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुख सहने की शक्ति दें |'

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069