राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग की प्रेस वार्ता

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग तथा राजस्थान ओबीसी कांग्रेस एडवाईजरी काउन्सिल के संयोजक हरसहाय यादव द्वारा राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में काउन्सिल की आयोजित होने वाली बैठक के संबंध में आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इंदिरा गाँधी भवन, स्टेशन रोड़, जयपुर पर विशेष प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए हरसहाय यादव ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा राजस्थान में ओबीसी कांग्रेस एडवाईजरी काउन्सिल का गठन किया गया है जिसमें संगठन के अन्य पिछड़ा वर्ग से आने वाले वरिष्ठ नेताओं को सम्मिलित किया गया है जिनकी प्रथम बैठक दिनांक 16 जुलाई, 2026 को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, झालाना डूंगरी, जयपुर पर आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि बैठक में संगठन स्तर पर जिला, ब्लॉक और निकाय व पंचायत स्तर पर ओबीसी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करवाने हेतु टिकट, पद और जिम्मेदारियों, ओबीसी आरक्षण के पूर्ण क्रियान्वयन हेतु मण्डल कमीशन द्वारा दिए गए 27 प्रतिशत आरक्षण को लागू करवाने तथा मौजूदा 21 प्रतिशत को हर राजकीय विभाग में लागू करवाने, बैकलॉग की सीटों को जल्दी भरवाने तथा जातिगत जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग का कॉलम जोड़कर ओबीसी जनसंख्या के प्रतिशत के हिसाब से योजनाओं का निर्माण और क्रियान्वयन करवाने की माँग रखी जाएगी। प्रदेश सरकार द्वारा विगत् कांग्रेस सरकार के समय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय शुरू किए गए थे और कम आय वाले परिवारों के अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के बच्चें जो इन विद्यालयों में पढ़कर वर्तमान प्रतिस्पर्द्धा के युग में मुख्यधारा से जुड़ रहे थे इन स्कूलों को बंद करने का निर्णय लेकर उनके इस अधिकार को भी भाजपा की पर्ची सरकार छीनने का काम कर रही है।

यादव ने कहा कि संसद में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गाँधी द्वारा जातिगत जनगणना के मुद्दे को देशहित में लाने हेतु केन्द्र की भाजपा सरकार को बाध्य किया जिसके कारण आज देशभर में जातिगत जनगणना हो रही है। उन्होंने कहा कि इस जातिगत जनगणना को तुरन्त और प्रभावी तरीके से करवाने तथा अन्य पिछड़ा वर्ग की वास्तविक संख्या के अनुसार प्रतिनिधित्व दिए जाने की मांग उठायी जाएगी। उन्होंने कहा कि देश में वर्तमान में छात्रों, युवाओं, महिलाओं, किसानों सहित सभी वर्गों को विभिन्न कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। देश का युवा बेरोजगार है, छात्रों को परीक्षा में धांधली व पेपर चोरी का दंश झेलना पड़ रहा है, महिलाओं को बढ़ती महँगाई के कारण रसोई के बजट को अधिक सुनियोजित रूप से खर्च करना पड़ रहा है, देश का किसान मौसम की मार और खेती से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से समाधान हेतु समय-समय पर सड़कों पर संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में ग्रामीण और शहरी ओबीसी युवाओं की समस्याओं को समझ कर उन्हें पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments