अयोध्या राम मंदिर में निकली CEO की भर्ती, देखें कौन कर सकते हैं आवेदन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

अयोध्या (संस्कार सृजन) अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के चयन के लिए आवेदन पत्र जारी कर दिया है। साथ ही इस पद के लिए जरूरी योग्यता और वरीयता भी साफ कर दी है। वेतन-भत्ते आपसी बातचीत से तय होंगे। सीईओ के आवेदक का हिन्दू, वैष्णव और श्रीराम का भक्त होना अनिवार्य शर्त है। किसी मंदिर प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालने वाले को वरीयता दी जाएगी।


इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 जुलाई शाम 4 बजे तक ई-मेल आईडी searchcommittee.srjbt@gmail.com पर स्वीकार किए जाएंगे। यह भी साफ कर दिया है कि चयनित सीईओ ट्रस्ट के महासचिव के प्रति जवाबदेह होगा।

तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपने अधिकृत एक्स हैंडल पर आवेदन का प्रारूप और सेवा शर्तें जारी की हैं। सीईओ की तैनाती तीन वर्ष के लिए होगी। कार्य संतोषजनक पाए जाने पर सेवा अवधि बढ़ाई जा सकती है।

शैक्षणिक योग्यता :-

आवेदक को किसी बड़े संस्थान, संगठन, विभाग तथा कंपनी में प्रबंधकीय दायित्व में 20 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। यह बहुआयामी जैसे सामान्य प्रशासन, वित्त, लेखा, कार्मिक, जनसंपर्क, आईटी, सुरक्षा आदि विधि आदि में हो। किसी हिन्दू धार्मिक संस्था में प्रबंधन का अनुभव वाले को वरीयता दी जाएगी। अनुभव, कौशल और क्षमता वाले सेवानिवृत्त अधिकारी भी आवेदन कर सकते हैं। हिन्दी और अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान अनिवार्य है।

आयु सीमा :-

-50 से 70 आयु वर्ग के लोग आवेदन कर सकते हैं।

सैलरी :-

-वेतन और सुविधाएं आपसी सहमति से तय की जाएंगी।

क्या होगा जिम्मा :-

योग्यता के साथ ट्रस्ट ने जिम्मेदारियां भी तय कर दी हैं। ट्रस्ट ने साफ कर दिया है कि सीईओ महासचिव के प्रति जवाबदेह होगा। उसके निर्देशन में समय-समय पर दिए अन्य दायित्वों को भी सीईओ को ही संभालना होगा। इसके अलावा संस्था के सभी वैधानिक, प्रशासनिक और वित्तीय कार्यों का निष्पादन करेगा।

ये प्रमुख दस काम संभालने होंगे :-

1. संस्था के स्वरूप और आकार अनुसार कार्यप्रणाली विकसित करना

2. अधिकारियों, सेवकों, कर्मचारियों के शीर्षस्थ कार्यकारी का दायित्व संभालना।

3. मंदिर की मौजूदा व्वयवस्थाओं और विकास के लिए काम करना

4. नियामक और ट्रस्ट की डीड की जरूरतों को पूरा करना होगा।

5. वित्तीय व्यवहार, लेखों और सूचनाओं में पारदर्शिता-कुशलता विकसित करना

6. सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय, प्रादेशिक और केंद्रीय शासन से समन्वय रखना।

7. सभी धार्मिक, पूजापाठ, उत्सव, अनुष्ठान आदि नियमित तौर पर चलाना।

8. दर्शनार्थियों की सुरक्षा, सुविधा, विशिष्ट व्यक्तियों के आने पर व्यवस्था देखना।

9. संस्था और मंदिर की प्रतिष्ठा बढ़ाने, सनातन परंपराओं की स्थापना-विकास, संपत्तियों की सुरक्षा और विनिवेश

10. ट्रस्ट डीड में दर्ज उद्देश्यों के लिए योजनाएं बनाना, ट्रस्टी मंडल, महामंत्री के निर्देशन में कार्य करना।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments