अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर पोस्टर एवं क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) ए.पी.जे. अब्दुल कलाम राजकीय कन्या महाविद्यालय, गंगापोल, जयपुर में पाँच दिवसीय "कलाम नवाचार एवं सतत विकास कार्यशाला-2026" के अंतिम दिवस अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर "टाइगर फेस्टिवल डे" का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन WWF-India, उदयपुर डिवीजन (राजस्थान) के संयुक्त सहयोग से सम्पन्न हुआ |

कार्यक्रम का शुभारम्भ पंजीयन एवं किट वितरण से हुआ। इसके उपरांत छात्राओं के लिए पोस्टर प्रतियोगिता तथा टाइगर संरक्षण विषयक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिनमें छात्राओं ने अत्यंत उत्साह, रचनात्मकता एवं जागरूकता के साथ भाग लिया।

समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हेमंत पारीक ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. संध्या यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, राजस्थान पुलिस उपस्थित रहीं। कार्यशाला की पाँच दिवसीय गतिविधियों एवं उपलब्धियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रो. निधि माथुर, संयोजक, केआईआईसी द्वारा प्रस्तुत किया गया।

समारोह में पोस्टर एवं क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा कार्यशाला के सफल आयोजन में योगदान देने वाले स्वयंसेवकों एवं आयोजन दल का भी अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि ने छात्राओं को वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रेरित करते हुए प्रकृति संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

प्राचार्य प्रो. हेमंत पारीक ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि यह पाँच दिवसीय कार्यशाला विद्यार्थियों में नवाचार, उद्यमिता, सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में अत्यंत सफल रही। उन्होंने सभी सहयोगी संस्थाओं, विशेषज्ञ वक्ताओं, मीडिया प्रतिनिधियों तथा महाविद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. सरिता शर्मा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राजकुमार बैरवा ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य अनिता कटारा, डॉ दिलीप पंवार, डाॅ बचन सिंह एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं। समूह छायाचित्र के साथ पाँच दिवसीय कार्यशाला का सफल समापन हुआ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

कॉर्पोरेट समारोह

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments