हर्षोल्लास के साथ मनाया गया यज्ञ एवं योग के साथ गुरु पूर्णिमा पर्व

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) सेक्टर-5, प्रभात नगर स्थित शीतला माता पार्क में पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान न्यास के संयुक्त तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 

योगाचार्य एवं संवाद प्रभारी जिग्नेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक योगाभ्यास से हुआ। आगंतुक योग साधकों का स्वागत राजकुमार गुप्ता ने तिलक लगाकर किया, वहीं योगिनी बहिनों जयमाला व्यास, सुलोचना नेगी एवं ममता नेगी ने रंगोली बनाकर सभी का अभिनंदन किया।

वैदिक पुरोहित सरला गुप्ता ने मंत्रों की विज्ञानसम्मत व्याख्या करते हुए यज्ञ अनुष्ठान संपन्न कराया। यज्ञ में दुर्गा-योगेश जैन, सरिता-अनूप सोनी एवं शशिप्रभा-जमनाशंकर पाराशर आदि ने सपत्नीक आहुति दी। साथ ही उपस्थित सभी योग साधकों ने विश्व कल्याण की कामना के साथ यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं। 

वैद्य शोभालाल औदीच्य ने योगाभ्यास की नियमितता, ऋतुचर्या के अनुसार खान-पान, पंचामृत एवं पंजीरी निर्माण की विधि व उसके लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उदयपुर के वरिष्ठ योग शिक्षक मुकेश पाठक का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। 

इस अवसर पर जिला कोष प्रभारी हरीश चौधरी एवं सह जिला कोष प्रभारी अरविंद बापना के आह्वान पर सभी योग साधकों ने अपनी सामर्थ्य अनुसार गुरु दक्षिणा समर्पित की। सम्पूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्था लक्ष्मी शर्मा एवं हंसा चौहान के कुशल मार्गदर्शन में स्थानीय योग कक्षा के सभी योग साधकों द्वारा की गई।

कार्यक्रम में जिला प्रभारी एवं किसान सेवा प्रभारी हीराल सुथार, नरेश पालीवाल, हीरालाल सेन, गुलाब सिंह, राजेश छंदवानी, राजेश उपाध्याय, गणेश साहू, पवन जैन, प्रकाश जैन, श्याम सुंदर, अनीता इनानी, मीनाक्षी पंवार, सीमा चाष्टा, निक्की विग, प्रेमलता मेनारिया, स्नेहलता राव, रेखा जैन, रेखा, सुमन पंवार आदि सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी मोहन सिंह शक्तावत ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य के आयोजनों में सहभागिता का आह्वान किया। उन्होंने आगामी 4 अगस्त 2026, मंगलवार को आचार्य बालकृष्ण के जन्म दिवस 'जड़ी-बूटी दिवस' के रूप में मनाए जाने की जानकारी देते हुए सभी से बढ़-चढ़कर भाग लेने का विनम्र आग्रह किया। जड़ी-बूटी दिवस को सफल बनाने हेतु 31 जुलाई 2026 तक चलभाष नम्बर 9602997177 या 7413987880 पर सकारात्मक सुझाव प्रदान किए जा सकते हैं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

कॉर्पोरेट समारोह

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments