हरेला पर्व पर राजकीय इंटर कॉलेज छत्यानी में 100 से अधिक पौधे रोपे, पर्यावरण मित्र गोलू पुरी को मिली सराहना

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

छत्यानी (संस्कार सृजन) हरेला पर्व के पावन अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज छत्यानी में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण मित्र गोलू पुरी ने किया।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए परिसर में आंवला, बांज, संतरा, नारंगी, आड़ू, शहतूत, सुरई, देवदार सहित विभिन्न प्रजातियों के 100 से अधिक पौधे रोपे। 

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन पुरी के साथ शिक्षक त्रिविक्रम सिंह रावत, विक्रम सिंह, राकेश सिंह, कृष्णा कुमार, जितेन्द्र कोठियाल, अमित भट्ट, लीला शाह, ज्योति, मीना, सपना राणा, कुमारी अनीता, गायत्री भट्ट, अभिषेक सैलानी (कनिष्ठ सहायक) एवं अन्य कर्मचारियों ने भी पौधारोपण किया। पिछले दो वर्षों से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे पर्यावरण मित्र गोलू पुरी ने स्वयं भी पौधारोपण किया और लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने पर्यावरण मित्र गोलू पुरी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं द्वारा पर्यावरण के लिए किए जा रहे प्रयास अनुकरणीय हैं। वक्ताओं ने कहा कि इसी प्रकार समाज के प्रत्येक बच्चे को पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करना चाहिए और राष्ट्रहित में अपना योगदान देना चाहिए।

विद्यालय प्रशासन ने छात्रों से आग्रह किया कि वे लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करें ताकि वे बड़े होकर पर्यावरण को हरा-भरा बना सकें। कार्यक्रम में सभी ने संकल्प लिया कि हरेला पर्व को हर वर्ष इसी उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

भौगोलिक संदर्भ

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

यात्रा की गाइड और यात्रा की जानकारी

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments