नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आरएल सहारिया राजकीय पीजी महाविद्यालय, कालाडेरा में महाविद्यालय के नवाचार व कैपिसीटी बिल्डिंग प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में स्नातक प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय अभिमुखीकरण (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, उपलब्ध संसाधनों, विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन, परीक्षा प्रणाली तथा छात्र कल्याण योजनाओं से परिचित कराना था।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़ेसर जयभारत सिंह ने नव-प्रवेशित विद्यार्थियों का महाविद्यालय परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने का सशक्त मंच है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन, समयबद्धता तथा महाविद्यालय की विविध गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। 

विद्यार्थी समर्थित इस आमुखीकरण कार्यक्रम के मुख्य सत्र में महाविद्यालय की सहायक आचार्य डाॅ. रेखा विश्नोई ने पीपीटी प्रजेंटेशन के माध्यम से नव प्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय की विभिन्न समितियों, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, आईसीटी सुविधाओं, खेलकूद, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), रोवर-रेंजर्स, महिला प्रकोष्ठ, कैरियर परामर्श एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ, एंटी रैगिंग समिति, शिकायत निवारण तंत्र तथा छात्रवृत्ति योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। 

साथ ही, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत लागू सेमेस्टर प्रणाली, क्रेडिट आधारित शिक्षा प्रणाली, पाठ्यक्रम की संरचना, परीक्षा पद्धति एवं मूल्यांकन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जिससे वे अपनी शैक्षणिक यात्रा को बेहतर ढंग से समझ सकें। इसके अलावा उपलब्ध विषय चयन, कौशल विकास, मूल्यवर्धित एवं प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों की जानकारी भी साझा की गई। आमुखीकरण के अंतिम सत्र में कार्यक्रम संयोजक प्रोफ़ेसर रेणुबाला व प्रोफ़ेसर अनंता माथुर ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें महाविद्यालय की कार्यप्रणाली, परीक्षा संबंधी नियमों एवं शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। 

इस अवसर पर वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रोफ़ेसर चिरंजी लाल परिहार, प्रोफ़ेसर सुधा राठी, डाॅ. शक्तिसिंह, डाॅ. वीणा माथुर, डाॅ शशिकला, डॉ. अनीता ज्याणी, डाॅ.अंजू यादव व डॉ श्रेया भार्गव सहित महाविद्यालय के सभी विभागों के संकाय सदस्यों ने अपने-अपने विभाग का परिचयात्मक पक्ष रखा। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रोफ़ेसर अमिता कुमारी ने किया। कार्यक्रम का समापन नवप्रवेशित विद्यार्थियों के उज्ज्वल एवं सफल शैक्षणिक भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments