देवशयनी एकादशी पर महाकाल मंदिर में गूंजे जयघोष

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर वात्सल्य सेवा समिति द्वारा महाकाल मंदिर में भक्ति एवं सेवा से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत समिति सदस्यों ने भगवान महाकाल की सामूहिक आरती कर देश, समाज एवं विश्व कल्याण की मंगलकामना की। इसके पश्चात मंदिर परिसर स्थित गौशाला में गायों को चारा एवं गुड़ खिलाकर गौसेवा की।

समिति के सह महामंत्री गोपाल कनेरिया ने देवशयनी एकादशी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आषाढ़ शुक्ल एकादशी से चातुर्मास का शुभारंभ होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान श्रीहरि विष्णु क्षीरसागर में योगनिद्रा में प्रवेश करते हैं और चार माह तक विवाह, गृहप्रवेश, यज्ञोपवीत जैसे मांगलिक कार्य स्थगित रहते हैं। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी वर्षा ऋतु में वातावरण में नमी बढ़ने, जल की अधिकता तथा सूर्य के प्रकाश की कमी के कारण अनेक प्रकार के सूक्ष्म जीवाणु पनपते हैं, जिससे रोगों की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए चातुर्मास के दौरान संयमित खान-पान, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्कता रखना आवश्यक है।

इस अवसर पर 11 जुलाई से 25 जुलाई के मध्य जन्मदिवस एवं वैवाहिक वर्षगांठ मनाने वाले समिति सदस्यों का संरक्षक दिनेश जी भट्ट, कोषाध्यक्ष सी.पी. बंसल, मंजू मूंदड़ा एवं मनीबेन पटेल ने उपरना ओढ़ाकर एवं शुभकामनाएं देकर सम्मान किया। उपस्थित सदस्यों ने सम्मानित साथियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की।

कार्यक्रम में दिनेश भट्ट, सी.पी. बंसल, गोपाल कनेरिया, राकेश मूंदड़ा,पी.एस. पटेल, एडवोकेट निर्मल पंडित, कैलाश अग्रवाल, जगदीप मंगल, एडवोकेट रामजी, कन्हैयालाल साहू, श्रीरतन मोहतो, ओम अग्रवाल, शिवशंकर नागदा, हेमंत सिसोदिया, जगमोहन भावसार, हेम कुमार एरण,सुरेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, मंजू मूंदड़ा, मंजू सचान, मनीबेन पटेल,गीता नागदा, भारती पालीवाल,रजनी भावसार, निशा सिसोदिया सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments