राजस्थान के लाखों बेरोजगार युवाओं के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं : पवन प्रजापति

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) आम आदमी पार्टी के चौमूं विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक प्रत्याशी तथा आरटीआई एवं मानवाधिकार आयोग के प्रदेश सह-प्रभारी एडवोकेट पवन कुमार प्रजापति ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से प्रदेश के बेरोजगार युवाओं की गंभीर समस्याओं का त्वरित समाधान करने की मांग की है।

पवन कुमार प्रजापति ने जारी बयान में कहा कि पिछले 3 महीनों से पोर्टल पर तकनीकी खराबी और अव्यवस्था के कारण युवाओं की उपस्थिति दर्ज नहीं हो पा रही है। इसके साथ ही हर महीने मिलने वाला बेरोजगारी भत्ता भी समय पर युवाओं के खातों में हस्तांतरित नहीं किया जा रहा है। सरकार की इस अनदेखी और प्रशासनिक अव्यवस्था के कारण राजस्थान के लाखों युवाओं के साथ सीधा अन्याय हो रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के दूर-दराज़ क्षेत्रों से आकर हजारों बेरोजगार युवा शहरों में किराए का कमरा लेकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। बेरोजगारी भत्ता समय पर न मिलने से उनके सामने मकान का किराया, पढ़ाई का खर्च और दैनिक जीवन-यापन का भारी आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

पोर्टल को तुरंत दुरुस्त किया जाए:- उपस्थिति (Attendance) पोर्टल पर पिछले 3 महीनों से आ रही तकनीकी समस्याओं का अविलंब निस्तारण कर उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया सुचारू की जाए।

समय पर मिले भत्ता:- बेरोजगारी भत्ते की बकाया राशि का तुरंत भुगतान किया जाए और यह सुनिश्चित हो कि हर महीने तय समय पर भत्ता सीधे युवाओं के खातों में पहुंचे।

एडवोकेट प्रजापति ने चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं के सब्र का इम्तिहान न ले। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को इस मामले पर स्वयं संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को सख्त निर्देश देने चाहिए ताकि युवाओं को राहत मिल सके और उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments