विधायी गौरव यात्रा : वर्तमान और पूर्व विधायकों का समागम कार्यक्रम 15 जुलाई को

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) विधान सभा के गठन के 75वें वर्ष को उत्‍साह के साथ गौरवपूर्ण तरीके से बुधवार को मनाया जाएगा। राजस्‍थान विधानसभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि विधान सभा में यह अनूठा कार्यक्रम होगा। उन्‍होंने कहा कि अमृत उत्‍सव का यह पहला कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में विधान सभा के वर्तमान और पूर्व विधायक शामिल होंगे। राजस्‍थान से निर्वाचित लोकसभा और राज्‍यसभा के सांसदों को भी समारोह में आमंत्रित किया गया है। इसकी तैयारी विधान सभा में जोर-शोर से चल रही है। देवनानी ने कहा कि आज तक शायद किसी विधान सभा में ऐसा कार्यक्रम नहीं हुआ होगा। यह कार्यक्रम अद्भुत और ऐतिहासिक होगा।


देवनानी ने कहा कि समारोह में उप राष्‍ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला शामिल होंगे। उपराष्‍ट्रपति समापन समारोह के मुख्‍य अतिथि होंगे। लोकसभा अध्‍यक्ष उद्घाटन समारोह के मुख्‍य अतिथि होंगे। समारोह का शुभारम्‍भ 15 जुलाई को प्रात: 10:00 बजे से होगा। समापन समारोह इसी दिन शाम 4:00 बजे होगा। समारोह में राज्‍यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्‍यमंत्री भजन लाल शर्मा विशिष्‍ट अतिथि होंगे।   

देवनानी ने कहा कि विधान सभा के अमृत काल के इस अद्भुत संगम के दौरान मध्‍यान्‍ह में आयोजित होने वाले दो सत्रों में 75 साल में पारित हुए महत्‍वपूर्ण कानूनों पर चर्चा होगी। इन सत्रों में सोलह पूर्व एवं वर्तमान अनुभवी विधायकगण 24 कानूनों पर चर्चा करेंगे। समारोह में 100 वर्ष आयु के पूर्व विधायक पण्डित रामकिशन सहित अनेक पूर्व विधायकगण शामिल होंगे।     

देवनानी ने कहा कि राजस्थान विधानसभा का अमृत महोत्सव लोकतांत्रिक परंपराओं, विधायी उपलब्धियों और जनसेवा के संकल्प का उत्सव है। यह आयोजन अतीत के अनुभवों, वर्तमान की उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य करेगा। समारोह में पूर्व विधानसभा अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और वरिष्ठतम विधायकों का विशेष सम्मान किया जाएगा। यह आयोजन भारतीय संसदीय लोकतंत्र का गौरवशाली उत्सव होगा, जिसमें अनुभव, परंपरा, नवाचार, महिला शक्ति, युवा ऊर्जा और जनविश्वास का अद्भुत समन्वय दिखाई देगा।

विधानसभा की कार्यवाही का होगा लाइव प्रसारण- 

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि अमृत महोत्सव के प्रथम कार्यक्रम का लाइव प्रसारण राजस्थान विधानसभा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments