बुजुर्गों के सपनों को लगे पंख : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 का शंखनाद

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) देवस्थान विभाग की सबसे महत्वाकांक्षी और लोकप्रिय 'वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026' का सोमवार को भव्य आगाज हो गया। योजना के तहत श्रद्धालुओं को लेकर पहली स्पेशल ट्रेन जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से रामेश्वरम और मदुरै के लिए रवाना हुई। इस विशेष ट्रेन को देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने हरी झंडी दिखाकर और रिबन काटकर रवाना किया।


यह ट्रेन 15 जुलाई को रामेश्वरम पहुंचेगी, जहां एक दिन का ठहराव होगा। अगले दिन सभी यात्रियों कोट्रेन से मदुरई लाया जाएगा, जहां सभी को मीनाक्षी मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे। उसके उपरांत ट्रेन पुन: रवाना होकर 20 जुलाई को जयपुर पहुंचेगी। ट्रेन की रवानगी के उपलक्ष्य में दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर एक विशेष और भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पूरा स्टेशन परिसर भजनों और धार्मिक जयकारों से गूंज उठा। कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने यात्रा पर जाने वाले वरिष्ठ नागरिकों से बेहद आत्मीयता के साथ मुलाकात की। उन्होंने बुजुर्गों का कुशलक्षेम जाना।

रामेश्वरम में मुझे भी देवदर्शन का नहीं मिला सौभाग्य : देवस्थान मंत्री - 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा-"आप लोग बहुत ही सौभाग्यशाली हैं" आपको श्री रामनाथ स्वामी (रामेश्वरम) के दर्शन का बुलावा आया है। यह बुलावा केवल एक यात्रा नहीं है, यह ईश्वर की असीम कृपा और आपके पूर्व जन्मों के पुण्यों का फल है। मंत्री ने एक बहुत ही सरल और जमीन से जुड़ी बात कही। 

उन्होंने कहा कि इस सौभाग्य के पीछे जो सबसे बड़ा माध्यम बने हैं, वे हैं हमारे प्रदेश के यशस्वी, संवेदनशील और दूरदर्शी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी। मैं इस मंच से मुख्यमंत्री जी का कोटि-कोटि धन्यवाद करना चाहता हूँ, जिनकी बदौलत आज राजस्थान का आम नागरिक, हमारे बुजुर्ग और श्रद्धालु बिना किसी आर्थिक चिंता के, पूरे सम्मान के साथ इतनी बड़ी तीर्थ यात्रा पर जा रहे हैं। मुख्यमंत्री जी ने केवल सरकार नहीं चलाई है, बल्कि हर राजस्थानी के परिवार के बेटे का फर्ज निभाया है। 

आप जब वहाँ जाएँ, तो केवल अपने और अपने परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि हमारे पूरे राजस्थान की खुशहाली के लिए, हमारी फसलों के लिए, हमारी गौ-माता की रक्षा के लिए और हमारे देश की उन्नति के लिए भी प्रार्थना कीजिएगा। मंत्री कुमावत ने कहा कि मैं एक बार फिर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आप सभी की यह यात्रा सुखद, सुरक्षित और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर हो।

चार जिलों के 970 वरिष्ठ नागरिक शामिल :-

इस पहली तीर्थ यात्रा ट्रेन में राजस्थान के चार अलग-अलग जिलों के कुल 970 वरिष्ठ नागरिक सफर कर रहे हैं। इनमें दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से जयपुर जिले के 161 श्रद्धालु, कोटपुतली-बहरोड़ के 177 श्रद्धालु रवाना हुए हैं। इसके अलावा सवाईमाधोपुर रेलवे स्टेशन से धौलपुर जिले के 213 श्रद्धालु व झालावाड़ जिले के 419 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा के लिए सवार हुए हैं। देवस्थान मंत्री कुमावत ने बताया कि आगामी 20 जुलाई को अजमेर, 24 जुलाई को जोधपुर व 30 जुलाई को उदयपुर से रामेश्वरम-मदुरै के लिए वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा-2026 के तहत ट्रेन जाएंगी।

20 जुलाई से शुरू होगा हवाई यात्रा का सफर :- 

देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन के लिए वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा-2026 के हवाई यात्रा का शैडयूल भी जारी किया। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई से 22 सितंबर-2026 तक रोजाना नेपाल के काठमांडू के लिए हवाई यात्रा जाएगी। नई दिल्ली एयरपोर्ट से प्रति दिन 44 वरिष्ठजन हवाई जहाज के जरिए नेपाल जाएंगे। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई से 22 सितंबर तक कुल 2860 वरिष्ठजन पशुपतिनाथ जी के दर्शन करेंगे। इसके बाद शेष हवाई यात्रियों को दिसंबर से दर्शनों के लिए नेपाल भेजा जाएगा।

सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम :-

वरिष्ठ नागरिकों की सुख-सुविधा, खान-पान और स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए सरकार ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। 970 श्रद्धालुओं के साथ 30 सरकारी कर्मचारियों का एक विशेष दल भी भेजा गया है, जिससे ट्रेन में कुल यात्रियों की संख्या 1000 हो गई है। इस दल में यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रेन प्रभारी और अनुदेशक को भेजा गया है। इसके साथ ही बुजुर्गों के स्वास्थ्य की नियमित जांच और आपातकालीन चिकित्सा सहायता के लिए चौबीसों घंटे चिकित्सा स्टाफ तैनात रहेगा। इस मौके पर जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा सहित अनेक प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments