आज 19 जुलाई 2026 का राशिफल, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। आज रविवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रविवार को भगवान सूर्य की पूजा करने से पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। 19 जुलाई का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 19 जुलाई 2026 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान |

मेष राशि - (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

ज्‍योतिष शास्‍त्र और देवत्‍व

वृष राशि - (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

मिथुन राशि - (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

कर्क राशि - (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

सिंह राशि -  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कन्या राशि - (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

तुला राशि - (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

वृश्चिक राशि - (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

धनु राशि - (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

मकर राशि - (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

कुंभ राशि - (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

मीन राशि - (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मेष राशि-आज आपको जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखने की जरूरत है। व्यापारिक स्थिति अच्छी होगी। धन लाभ हो सकता है, लेकिन खर्चों पर कटौती करना अच्छा रहेगा। ऑफिस में कुछ कलीग आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।

वृषभ राशि -आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। हालांकि आपको इस पर नजर रखने की जरूरत है कि आपका धन कहां पर खर्च हो रहा है। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। व्यापार में विस्तार संभव है।

मिथुन राशि-आज आपके मन में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। धैर्य के साथ कार्यों को निपटाएं। बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में तरक्की के साथ विदेश जा सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, जिससे आने वाले समय में आर्थिक स्थिरता मिल सकती है।

कर्क राशि -आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफल होंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। संपत्ति में वृद्धि होगी। मित्र से धन मिल सकता है।

सिंह राशि-आज आप किसी प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं। मन प्रसन्न तो रहेगा, लेकिन आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कारोबार के लिए माता-पिता से धन मिल सकता है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।

कन्या राशि -आज आपको किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ बहस से बचें। दोस्तों के साथ एक अच्छी शाम बिताने का मौका मिलेगा। व्यावसायिक रूप से आप अच्छे रहने वाले हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।

तुला राशि- आज कार्यस्थल पर आप बिजी रहने वाले हैं। पैसों से जुड़ा कोई मामला आपको परेशान कर सकता है। आर्थिक रूप से दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। लव लाइफ में मनमुटाव के संकेत हैं। नौकरी पेशा की स्थिति अच्छी हो सकती है।

वृश्चिक राशि- आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। आज आपको किसी करीबी से आर्थिक मदद मांगने की जरूरत पड़ सकती है। विवादित मामलों से दूरी बनाए रखें। व्यक्तित्व में निखार आएगा

धनु राशि-आज आपको अपनी सेहत को प्राथमिकता देनी चाहिए। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। किसी खास व्यक्ति के साथ मुलाकात संभव है। अपनों का साथ मिलेगा। आर्थिक परेशानी से बाहर निकल सकते हैं। व्यापार के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

मकर राशि- भावनात्मक तौर पर आप बहुत स्थिर नहीं रहेंगे, इसलिए आप अपनी फीलिंग्स पर कंट्रोल रखें। आज आपकी सेहत के साथ आर्थिक स्थिति भी खराब हो सकती है। घरेलू जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। ऑफिस में आपको सरप्राइज मिल सकता है।

कुंभ राशि- आज आपके नए विचार कार्यस्थल पर नई पहचान दिला सकते हैं। हालांकि सतर्क रहें कोई कलीग आपके खिलाफ साजिश रच सकता है। इस समय किए गए निवेश का भविष्य में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक रूप से स्थिति सामान्य रहेगी।

मीन राशि -आज आपको दोस्तों का साथ मिलेगा। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहने वाला है। किसी नए व्यापार की शुरुआत संभव है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। परिवार में खुशियों का आगमन होगा।


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments