आज 26 जुलाई 2026 का राशिफल, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। आज रविवार है। इस दिन मुख्य रूप से भगवान सूर्य देव को समर्पित होता है सूर्य देव (जिन्हें प्रत्यक्ष देवता भी कहा जाता है) की उपासना करने से आरोग्य, तेज, और आत्मविश्वास की प्राप्ति होती है। 26 जुलाई का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 26 जुलाई 2026 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान |

मेष राशि - (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

वृष राशि - (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

मिथुन राशि - (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

कर्क राशि - (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

सिंह राशि -  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कन्या राशि - (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

तुला राशि - (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

वृश्चिक राशि - (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

धनु राशि - (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

मकर राशि - (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

कुंभ राशि - (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

मीन राशि - (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मेष राशि-समय में सुधार हो चुका है। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। भाग्य साथ देगा, यात्रा का योग बनेगा। प्रेम का साथ होगा, संतान की स्थिति अच्छी होगी, व्यापार के लिए अच्छा समय होगा और निवेश करने के लिए उपयुक्त समय कहा जाएगा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृषभ राशि-कठिनाइयां थोड़ी सामने आएंगी, कुछ चैलेंजर्स सामने आएंगे। स्वास्थ्य छोटी-मोटी परेशानियों से परेशान होगा। चंद्रमा का अष्टम भाव में होना और लग्नेश का केतु के साथ संयोग करना, ये शुभ संकेत नहीं है स्वास्थ्य के लिए। परेशानी बढ़ेगी। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी रहेगी, व्यापार भी बहुत अच्छा रहेगा। निवेश के लिए बड़ा ही उपयुक्त समय और माहौल बन रहा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि-जीवनसाथी भरपूर सहयोग में रहेगा और नौकरी-चाकरी की स्थिति में सुधार होगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी लेकिन बहुत अच्छी नहीं रहेगी क्योंकि पंचमेश केतु के साथ है। तो थोड़ा सा ध्यान से आगे बढ़ना है, आती हुई बातों को भी जाने दीजिएगा, उलझिएगा मत। प्रेम की स्थिति मध्यम, संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही समय में हैं और सरकार से आप जुड़ रहे हैं, राजनीतिक स्थिरता बन रही है आपकी। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।

कर्क राशि-स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा, छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेंगी। प्रेम-संतान की स्थिति काफी लाभप्रद है। व्यापार अच्छा है। प्रेम में परिपक्वता मिल रही है, नए प्रेम का आगाज हो रहा है। और व्यवसायिक स्तर पर आप अच्छा कर रहे हैं, निवेश फिर भी मत करिएगा अभी। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

सिंह राशि-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। निवेश उचित रहेगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कन्या राशि-भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी में निवेश करें, शुभ होगा। गृह-कलह के संकेत हैं, थोड़ा ध्यान रखिएगा, सीने में विकार संभव है या थोड़ी भारीपन संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार आपका अच्छा चल रहा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि-व्यापारिक एनर्जी (ऊर्जा) बढ़ रही है आपकी। अपनों का साथ है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है, लेकिन व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु का दान, चने की दाल इत्यादि का दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि-धनार्जन का समय है। कुटुंबों में वृद्धि होगी, लेकिन निवेश करके धनार्जन नहीं हो सकता है। कहीं से मैच्योर अमाउंट आपको मिल सकता है। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। निवेश अभी मत करिएगा, घाटा होगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा। 

धनु राशि-सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम है लेकिन व्यापार बहुत अच्छा चल रहा है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

मकर राशि-चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन परेशान रहेगा। प्रेम-संतान को लेकर के भी थोड़ा मन परेशान रहेगा। व्यापार को लेकर भी मन परेशान रहेगा। अभी निवेश करना उचित नहीं होगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा

कुंभ राशि-आय के नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। निवेश जरूर करिएगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा। 

मीन राशि -व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी हो गई है। व्यापार बहुत अच्छा है। राजनीतिक लाभ मिलेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments