अपना घर आश्रम में किया 41 प्रभुजनों का निःशुल्क दंत परीक्षण

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) अपना घर आश्रम, बेदला, उदयपुर में गुरुवार को पेसिफिक डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क दंत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 41 प्रभुजनों के दांतों एवं मुख स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार संबंधी परामर्श प्रदान किया गया।

शिविर में डॉ. भुवनेश्वरी, डॉ. नीलम, डॉ. अदनान, डॉ. लोनेम तथा डॉ. नेहा सहित चिकित्सक दल ने प्रभुजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दांतों की नियमित सफाई, मुख स्वच्छता एवं आवश्यक उपचार के संबंध में मार्गदर्शन दिया।

इस अवसर पर अपना घर आश्रम के अध्यक्ष गोपाल कनेरिया ने चिकित्सकों का स्वागत करते हुए आश्रम की सेवा गतिविधियों एवं निराश्रित, असहाय एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रभुजनों के पुनर्वास हेतु किए जा रहे मानवीय कार्यों की जानकारी दी।

आश्रम का अवलोकन करने के बाद डॉ. भुवनेश्वरी ने कहा, "अपना घर आश्रम मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। यहां जिस आत्मीयता, समर्पण और सम्मान के साथ प्रभुजनों की देखभाल की जा रही है, वह अत्यंत प्रेरणादायी है। समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति एवं संस्था को ऐसे सेवा कार्यों में अपनी सहभागिता निभानी चाहिए।"

कार्यक्रम के अंत में आश्रम अध्यक्ष गोपाल कनेरिया एवं बृजेश शर्मा ने पेसिफिक डेंटल कॉलेज से पधारे सभी चिकित्सकों का उपरना एवं साहित्य भेंट कर सम्मान किया तथा आश्रम परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आश्रम के कार्यकर्ताओं एवं चिकित्सक दल ने भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य सेवा शिविर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

भौगोलिक संदर्भ

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

यात्रा की गाइड और यात्रा की जानकारी

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments