पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने आलीसर में ब्लॉक फर्श व टिन शेड का किया लोकार्पण

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने ग्राम आलीसर स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र श्री पाबूजी गोगाजी मंदिर मेडी धाम में आयोजित अभिन्नदन समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में नवनिर्मित ब्लॉक फर्श एवं भामाशाहों के सहयोग से तैयार किए गए टिन शेड निर्माण कार्य का विधिवत लोकार्पण कर इसे आमजन व श्रद्धालुओं को समर्पित किया। 

​कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने श्री पाबूजी गोगाजी महाराज के दरबार में शीश नवाकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंचायत समिति द्वारा ₹5 लाख की लागत से ब्लॉक फर्श का निर्माण करवाया गया है, वहीं स्थानीय भामाशाहों के सहयोग से टिन शेड का निर्माण हुआ है।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराना हमारी हमेशा से शीर्ष प्राथमिकता रही है। उन्होंने विकास कार्यों में सहयोग देने वाले भामाशाहों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सामूहिक प्रयास ग्रामीण विकास और सामाजिक समरसता को और मजबूत करते हैं। 

कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों और मंदिर कमेटी द्वारा पूर्व विधायक रामलाल शर्मा का 51 फिट का साफा व माला पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया, जिसके लिए उन्होंने पूरी जनता जनार्दन का हृदय से आभार जताया।

इस गरिमामयी लोकार्पण समारोह में पंचायत समिति प्रधान रामस्वरूप यादव, कालाडेरा मंडल अध्यक्ष लालचंद यादव, आलीसर प्रशासक प्रभु दयाल यादव, किशनमानपुरा प्रशासक हरदेव देवंदा, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरव यादव, महाराज रामचंद्र शर्मा, महामंत्री रिशपाल कुमावत, प्रभु शर्मा, ओमप्रकाश धामानी, रतन कुमावत, राधेश्याम बागड़ा, श्रवण बागड़ा, मोतीलाल प्रधान, सुनील पारीक, पूर्व सरपंच बाबूलाल जड़वाल, भागचंद बागड़ा, कालूराम, राजू कुमावत, आत्माराम सेन, मालीराम मीणा, गोपाल यादव, शंकरलाल, बंसी महाराज, कैलाश स्वामी, विकास कुमावत, दीपक मीणा, सोहन प्रजापति, अशोक बुनकर, रामेश्वर बागड़ा, बलदेव बागड़ा, ओम शेखावत, राकेश स्वामी, महेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments