IMA राजस्थान की नई राज्य कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं डॉक्टर्स डे सम्मान समारोह हुआ आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) राजस्थान द्वारा “IMA Pride 2026 – Installation & Doctor’s Day Award Ceremony” का भव्य एवं गरिमामय आयोजन एसएमएस मेडिकल कॉलेज, न्यू एकेडमिक ब्लॉक ऑडिटोरियम, जयपुर में किया गया। 

समारोह में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राजस्थान के सभी जिलों से बड़ी संख्या में वरिष्ठ, युवा एवं महिला चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह में IMA राजस्थान की नवगठित राज्य कार्यकारिणी को मुख्य अतिथि द्वारा शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर डॉ. महेश शर्मा (राज्य अध्यक्ष), डॉ. एन. के. अग्रवाल (मानद राज्य सचिव), डॉ. आनंद गुप्ता (प्रेसिडेंट-इलेक्ट), डॉ. अखिल अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), डॉ. अनुराग शर्मा (जोनल सेक्रेटरी) सहित समस्त राज्य कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. महेश शर्मा ने चिकित्सकों की एकता, संगठन की मजबूती तथा समाज के प्रति चिकित्सकों की जिम्मेदारी पर बल दिया। उन्होंने मुख्य अतिथि से IMA राजस्थान के राज्य भवन हेतु राज्य सरकार द्वारा भूमि आवंटित करने का आग्रह किया।

मानद राज्य सचिव डॉ. एन. के. अग्रवाल ने IMA राजस्थान की गतिविधियों एवं संगठन की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश के चिकित्सकों की प्रमुख समस्याओं को सरकार के समक्ष रखा। उन्होंने विशेष रूप से अस्पतालों एवं चिकित्सकों पर बढ़ती हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट को और अधिक प्रभावी बनाने, अस्पतालों के बाहर अवैधानिक धरना-प्रदर्शन एवं अवरोध पर कानून का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की मांग की।

इसके अतिरिक्त उन्होंने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (MAA) योजना एवं RGHS में लंबित भुगतान का शीघ्र निस्तारण, उपचार पैकेज दरों में यथोचित वृद्धि, बायो-मेडिकल वेस्ट प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा पुराने अस्पतालों की भूमि एवं भवनों के रूपांतरण संबंधी समस्याओं के समाधान सहित अन्य महत्वपूर्ण मांगें भी सरकार के समक्ष रखीं।

मुख्य अतिथि डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने चिकित्सक समाज को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे IMA राजस्थान के राज्य भवन हेतु भूमि उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं तथा चिकित्सकों की सभी न्यायोचित मांगों के समाधान हेतु राज्य सरकार के स्तर पर हर संभव प्रयास करेंगे।

समारोह के दौरान चिकित्सा सेवा, सामाजिक योगदान एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनेक चिकित्सकों को डॉक्टर्स डे सम्मान से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से आए चिकित्सकों ने संगठन की एकता एवं चिकित्सा सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन डॉ. अनुराग शर्मा एवं बजरंग सोनी ने किया तथा अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया गया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments