उदयपुरिया में "परिवर्तन मंगलवार" के तहत नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,उदयपुरिया में "परिवर्तन मंगलवार (Transformative Tuesday)" के अंतर्गत नशामुक्ति विषयक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की थीम "नशे को ना कहें, अपनों को हाँ कहें" और "नशा कोई स्टाइल नहीं, अपने मन, शरीर और भविष्य की रक्षा करें" रखी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, चौमूं विकास चौधरी रहे। विशिष्ट अतिथि संतोष चौधरी, रीडर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविंद नारायण बराला ने की। संचालन उप प्राचार्य चौथमल कुमावत ने किया और आभार उप प्राचार्य तेजपाल मूंड ने व्यक्त किया।

विद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथि विकास चौधरी का राजस्थानी साफा और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। साथ ही उन्हें वीर हनुमान जी का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

अपने उद्बोधन में विकास चौधरी ने कहा, "नशे को ना कहें, अपने सपनों को हाँ कहें। नशा कोई स्टाइल नहीं है, बल्कि यह मन, शरीर और भविष्य को नष्ट करने वाली बुराई है।" उन्होंने प्रेरक उदाहरणों के जरिए विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन अपनाने, लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान "एक पेड़ माँ के नाम एवं एक पेड़ स्वयं के नाम" अभियान के तहत न्यायाधीश ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।

शारीरिक शिक्षक कमला यादव ने जूनियर लीगल लिटरेसी क्लब के उद्देश्यों, विधिक जागरूकता तथा विद्यार्थियों के अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में अर्पणा मीणा, राजबाला कंवर, कैलाश गुर्जर, मुकेश महला, बीना शर्मा, अनीता गठाला, कृष्णा मीणा, आची यादव, सुरेश सैनी, मुकेश पापटवान, श्रवण सैनी, पवन पूनिया, वीरू मीणा, मुकेश यादव, मनीषा पिंगल, अभिलाषा शेखावत, अनुपमा सोनी, अल्पना कुमावत एवं दीपांशु चौधरी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नशामुक्ति, विधिक जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

विधान शाखा

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments