भोजाकीढाणी स्कूल में वृक्षारोपण अभियान शुरू

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

पलसाना (संस्कार सृजन) पलसाना ब्लॉक के भोजाकीढाणी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ सरकारी स्कूलों में शिक्षा और भौतिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रत्याशी गजानंद कुमावत रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शर्मिला आढा और अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी इंदू कला महला मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीईईओ एवं प्रिंसिपल श्यामपुरा महेश कुमार ऐचरा ने की।

मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मंगलाचरण पं. पवन कुमार शर्मा ने प्रस्तुत किया।

शिक्षा और पर्यावरण पर दिया जोर  

एसीबीईओ प्रथम इंदू कला महला ने कहा कि आज का बालक कल का भविष्य है। उनके सर्वांगीण, शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए नवाचार युक्त सुसंस्कारित शिक्षा जरूरी है। उन्होंने नामांकन बढ़ाने और भामाशाहों के सहयोग से भवन निर्माण पर भी बात रखी। पर्यावरण को लेकर उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए हर व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए और उनकी देखभाल करनी चाहिए। इसी दौरान उन्होंने कक्षा 3 की प्रतिभावान छात्रा चेतना को नगद राशि देकर सम्मानित भी किया।

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शर्मिला आढा ने कहा कि विद्यालय को शैक्षिक स्तर के साथ-साथ भौतिक स्तर पर भी मजबूत करना होगा। ग्राम पंचायत गठन के साथ विद्यालय भी क्रमोन्नत होगा। स्कूल भवन जर्जर है, इसलिए अभी से ग्रामवासियों को जन सहयोग से भवन निर्माण की रूपरेखा तैयार करनी चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि जो माता-पिता अपने बच्चों को सरकारी नौकरी दिलाना चाहते हैं, वे उन्हें सरकारी स्कूल में ही प्रवेश दिलाएं। यहीं बच्चों को नैतिक मूल्यों और संस्कारों की शिक्षा मिलती है।  

शर्मिला आढा ने कहा, "जल है तो कल है। वृक्ष प्रकृति का अमूल्य उपहार है।"

ग्रामवासियों को मिला आश्वासन  

मुख्य अतिथि गजानंद कुमावत को ग्रामीणों ने विद्यालय की समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। इस पर उन्होंने आश्वस्त किया कि पंचायत समिति और जिला परिषद से दो-दो करके कुल चार कमरों का निर्माण करवाया जाएगा। अन्य मदों से भी निर्माण कार्य करवाने की बात कही। सांगरवा से ढाणी तक आ रही क्षतिग्रस्त सड़क को भी बनवाने का आश्वासन दिया।

पीईईओ महेश कुमार ऐचरा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। अंत में प्रधानाध्यापिका संतोष देवी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। अतिथियों ने अशोक का पौधा लगाकर वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की।

इस अवसर पर उपस्थित रहे  

सांगरवा पीईओ एवं प्रिंसिपल राजेंद्र प्रसाद कुमावत, पूर्व प्रधानाचार्य प्रेमचंद, स्थानीय संघ पलसाना सचिव पवन कुमार शर्मा, तारावती देवी, बनारसी देवी, शारदा देवी, राजीव दाधीच, अजमल अली, गाइडर माया वर्मा, झाबर सिंह, स्काउटर प्रकाश चंद सैनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी और विद्यार्थी मौजूद रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

विधान शाखा

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments