सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिकों ने मनाया अपना 130वां द्विमासिक स्नेह मिलन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) पारिवारिक माहौल में सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिकों का 130वां द्विमासिक स्नेह मिलन समारोह एमपीयूएटी गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. एल.एस.जैन ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. पुष्पा गुप्ता की ईश वंदना से हुई। इसके बाद डॉ. शोभा लाल दशोरा ने 'संसार से भागते रहते हो' और डॉ. के.एल. तोतावत ने 'मैली चादर ओढ़ के कैसे' भजन प्रस्तुत किए।

कविता और अनुभव साझा

कविता पाठ सत्र में डॉ. विमल शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती स्वरचित कविता सुनाई। वंदना गुप्ता ने 'वक्त की गर्दिशें' और शशिकांता कंठालिया ने 'पिता कभी सेवानिवृत्त नहीं होते' कविता सुनाकर सभी को भावुक कर दिया।

शकुंतला धाकड़ ने एक से बीस तक की संख्या के रहस्यों पर प्रकाश डाला। डॉ. एल.एल. धाकड़ ने उम्र के साथ अल्जाइमर जैसे मस्तिष्क विकारों से बचाव के उपाय बताए और अधिक बोलने के स्वास्थ्य लाभ गिनाए।

फिल्मी गीतों में डॉ. अशोक गुप्ता ने 'ये दिल मोहब्बत का मारा' और डॉ. पुष्पा गुप्ता ने 'एक प्यार का नगमा' प्रस्तुत किया। डॉ. ए.के. सचेत ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए, वहीं डॉ. पी.सी. कंठालिया ने चुटकुलों से माहौल हल्का किया।

नए सदस्यों का स्वागत और सम्मान

इस अवसर पर नए सदस्य अभिलाषा वर्मा और डॉ. अरविंद वर्मा का स्वागत किया गया। इस माह जन्मदिन और विवाह वर्षगांठ मनाने वाले सदस्यों के स्वस्थ एवं निरोगी जीवन की कामना के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच तिलक व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. एल.एस. जैन परिवार के 12 सदस्यों ने सभी उपस्थितजनों को स्नेहभोज कराया। कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉ. विमल शर्मा ने किया और आभार डॉ. एस.सी. भारद्वाज ने व्यक्त किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

विधान शाखा

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments