60 बसंत वरिष्ठ नागरिक परिषद का स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) '60 बसंत वरिष्ठ नागरिक परिषद, उदयपुर' का स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह अशोक नगर स्थित विज्ञान समिति के सभागार में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एल.एल. धाकड़ थे। अपने संबोधन में उन्होंने जीवन में खुशी व शांति के लिए जैन धर्म के सिद्धांत — अहिंसा, संयमित जीवन और अपरिग्रह — अपनाने पर जोर दिया और कहा कि हमारी जीवन यात्रा बहुत संक्षिप्त है, इसलिए सादगी व संतोष की भावना आवश्यक है।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उपस्थित मुख्य अतिथियों तथा पदाधिकारियों द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्वलन और मंत्रोच्चार से किया गया। गणेश वंदना का सुंदर नृत्य सुनीता शर्मा ने प्रस्तुत किया। इसके पश्चात 'गजानंद थांके रूनक रूनक झालर बाजे...' पर कार्यक्रम का श्री गणेश हुआ।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में महेंद्र कुमार मेहता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। महासचिव इंजीनियर महावीर प्रसाद जैन ने गत वर्ष के कार्यों की प्रस्तुत रिपोर्ट दी।

50 साल की वैवाहिक वर्षगांठ पर: डॉ. देवेंद्र कुमार गुप्ता एवं डॉ. प्रभा रानी गुप्ता।

80 वर्ष पूर्ण करने पर: महेंद्र कुमार मेहता तथा सोहनलाल बया — पगड़ी, शाल और सम्मान पत्र के साथ।

85 वर्ष पूर्ण करने पर: राजेंद्र प्रसाद गुप्ता एवं दलपत सिंह बोलिया।

90 एवं 88 वर्ष पूर्ण करने पर: वेद साहब (90 वर्ष) तथा सुधा वेद (88 वर्ष) का सम्मान।

इस वर्ष विशेष उपलब्धि सम्मान से: महावीर प्रसाद जैन एवं चंद्रकांता यादव।

संस्था के कुनबे में वृद्धि करते हुए नए सदस्यों का 'माला एवं उपरणा' पहनाकर औपचारिक स्वागत किया गया। नए सदस्य हैं: पुष्कर लाल माली एवं उषा माली, श्रीनिवास राय एवं सिंधु राय, पी.सी. श्रीमाली |

इसी बैठक में शहर की अन्य सामाजिक और वरिष्ठ नागरिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी माला एवं उपरणा पहनाकर सम्मानित किया गया। जुलाई माह में जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ मनाने वाले सदस्यों का भी माला, उपरणा एवं मोमेंटो के साथ सम्मान किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में निम्नलिखित प्रस्तुतियाँ रहीं:

मधु मित्तल एवं पुष्पा धुप्या ने 'जब से हुई है शादी आंखें भर आ जाती हैं...' पर नृत्य प्रस्तुत किया।

सुमन नलवाया ने 'मरजानी झांझर बोल पड़ी...' पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया।

मधु मित्तल एवं चंद्रकांता यादव ने एक लघु नाटिका प्रस्तुत की।

यशोदा पुष्करणा एवं लक्ष्मी लाल पुष्करणा द्वारा 'बरसात का मौसम...' पर युगल नृत्य प्रस्तुत किया गया।

मीडिया प्रभारी प्रोफ़ेसर विमल शर्मा ने पर्यावरण पर स्वरचित कविता प्रस्तुत कर प्रकृति रक्षा का संदेश दिया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का कुशल एवं सफल संचालन श्रीमती वीणा तिवारी ने किया।

समापन में उपस्थित अतिथियों और सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया, जिसके बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन हुआ। कार्यक्रम का विधिवत समापन प्रीतिभोज के साथ हुआ। 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

कॉर्पोरेट समारोह

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments