भारतीय ज्ञान परंपरा एवं गुरु शिष्य परंपरा पर व्याख्यान माला हुआ आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सनातन पाठशाला समिति, उदयपुर के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ढीकली में "भारतीय ज्ञान परंपरा एवं गुरु-शिष्य परंपरा" विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, गुरु के महत्व, शिक्षा, संस्कार एवं सेवा के जीवन मूल्यों से अवगत कराया गया।

मुख्य वक्ता राजू जोशी ने भारतीय ज्ञान परंपरा एवं गुरु-शिष्य परंपरा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत की संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। उन्होंने महर्षि वेदव्यास, भगवान श्रीकृष्ण, आचार्य चाणक्य तथा अन्य प्रेरक प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देता, बल्कि व्यक्ति के व्यक्तित्व का निर्माण कर उसे जीवन का सही मार्ग भी दिखाता है।

मुख्य अतिथि  समिति के संरक्षक गोपाल कनेरिया ने कहा कि "शिक्षा व्यक्ति को बुद्धिमान बनाती है, संस्कार चरित्रवान बनाते हैं और सेवा मनुष्य को ईश्वर के निकट ले जाती है। जिस व्यक्ति में शिक्षा, संस्कार और सेवा—ये तीनों गुण होते हैं, वही श्रेष्ठ इंसान और आदर्श नागरिक बनता है।" उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, माता-पिता के प्रति सम्मान तथा समाज और राष्ट्र के प्रति सेवा भाव विकसित करने का आह्वान किया।

योगाचार्य सुरेश पालीवाल ने विद्यार्थियों को योग एवं ध्यान का महत्व बताते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से मन एकाग्र होता है, आत्मविश्वास बढ़ता है तथा जीवन में सफलता प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में योग अपनाने के लिए प्रेरित किया और ध्यान का अभ्यास कराया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार आमेटा ने सभी अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया। अंत में उपप्रधानाचार्य आनंद कुमार जैन ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

कॉर्पोरेट समारोह

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments