शिक्षक डॉ. अशोक पाल सिंह ने ग्रामीणों को दिलाया नशामुक्ति का संकल्प

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उत्तराखंड (संस्कार सृजन) राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिझौली के शिक्षक डॉ. अशोक पाल सिंह द्वारा ग्राम पंचायत बिझौली, नगर पंचायत ढंडेरा एवं मोहनपुरा में नशा मुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 17 जून 2026 से 26 जून 2026 तक चलने वाले इस कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत बिझौली के ग्राम प्रधान राकेश कुमार की अध्यक्षता में किया गया।


कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम के संयोजक व नोडल अधिकारी डॉ. अशोक पाल सिंह ने नशामुक्त भारत अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि "नशामुक्त भारत अभियान, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहा एक महत्वपूर्ण अभियान है। इसका मुख्य उ‌द्देश्य छात्रों, युवाओं और स्थानीय समुदाय के बीच नशा मुक्त व मूल्यपरक जीवन शैली को बढ़ावा देकर उन्हें सक्रिय करना तथा युवाओं को जागरूक कर संदेश देना है।" हम सब मिलकर भारत को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लें। नशामुक्त भारत से स्वस्थ युवा, सशक्त समाज और विकसित भारत बनेगा।

डॉ. अशोक पाल सिंह ने बताया कि नशे से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है | परिवार का टूटना तथा अपराध और हिंसा की प्रवृत्ति में वृद्धि होती है | आर्थिक रूप से कमजोर हो जाता है | व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से कमजोर होकर अकाल मृत्यु का कारण बनता है ।

अगर परिवार का एक भी व्यक्ति नशे की लत का शिकार होता है, तो वह पूरे परिवार को प्रभावित (दूषित) करता है। बच्चों का सही मार्गदर्शन करें और बच्चों के सम्मुख नशा न करें, क्योंकि बच्चा जो देखता है, उसी का अनुकरण करता है। हमें बाल-किशोर एवं युवाओं को नशे की लत से बचाना है। इसके लिए हर संभव प्रयास करें, क्योंकि बच्चे ही किसी भी देश की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं।

इस अवसर पर आसिफ, नसीम, वसीम, मुजकीर, अरसलान, राकेश प्रधान, निपेंद्र, निखिल नौटियाल, शिवम, विनीत, रोहित, बन्टी, राहुल, भीम, शुभम, गोविन्द सिंह, सन्नी, मोनू, चिलका, पदम सिंह, वंश, रितिक, निपेंद्र नौटियाल, महेन्द्र सिंह, सुधीर आदि ने प्रतिभाग किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments