निर्जला एकादशी पर राहगीरों को पिलाई मीठी दही लस्सी एवं शीतल पेयजल

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) ज्येष्ठ माह की भीषण गर्मी के मौसम में निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर ब्लाॅक 265 सेक्टर-26 प्रताप नगर वासियों द्वारा सामूहिक सहयोग से राणा सांगा मार्ग ए सेक्टर-26 ब्लाॅक 265 शाॅपिंग सेन्टर के मोड़ पर आमजन राहगीरों को मीठी दही लस्सी और शीतल पेय जल सेवा कर पुण्य कार्य में सहयोग प्रदान किया।


इस आयोजन के संयोजक भगवान सिंह ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी निर्जला एकादशी के अवसर पर काॅलोनी के अन्य सभी सेवाभावी सदस्यों के सक्रिय और आर्थिक सहयोग से दही मंगवाकर सर्वप्रथम उसे प्राचीन पद्धति से मंथन कर उसे बिलोया गया और उसमें बादाम, पिस्ता, केसर एवं चीनी मिलाकर स्वादिष्ट लस्सी तैयार की गई। उसके बाद कार्यक्रम स्थल पर सभी लोगों ने राधाकृष्ण और खाटृश्याम बाबा को भोग स्वरूप लस्सी अर्पित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की गई। 

इसके बाद उपस्थित सभी सदस्यों ने ज्येष्ठ माह की भीषण गर्मी में राणा सांगा मार्ग तथा अन्य रास्तों पर गुजरने वाले सभी राहगीरों और आमजन को मीठी दही लस्सी और शीतल पेयजल पीने के लिए विनय पूर्वक अनुरोध करते हुये स्वादिष्ठ लस्सी पिलाई गयी। सभी राहगीरों विशेष कर आज से प्रारम्भ हुये कई स्थानीय स्कूल की छुट्टी के बाद वहां से गुजर रहे बच्चों ने दही लस्सी का विशेष आनन्द लिया।

आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख सहयोगियों के रूप में शामिल गणेश मीणा, सुन्दर प्रजापति, सुभाष प्रजापति, पवन बंसल, रोहित गोत्तम, महेश यादव, कजोड़ प्रजापति, नाथु प्रजापति, रामस्वरूप बैरवा, सोनू गोड़, भीवाराम, एडवोकेट पप्पू लाल, रामावतार नागरवाल, रामदेव मीणा के साथ-साथ मातृशक्ति में शामिल माया देवी, चित्रा गौत्तम, मिथलेस के साथ-साथ युवा और बच्चों में शामिल सचिन, कृष्णा, सुमित, कनिष्क, ने बड़चढ़ कर इस सेवा कार्य में भाग लिया। सभी लोगों ने आज सनातनी धर्म के आदर्शों के अनुरूप आमजन की निस्वार्थ सेवा भावना से जनमानस की सेवा कर पुण्य के भागीदारी बने।

इस अवसर पर उपस्थित सभी सेवाभावी और धर्मप्रेमी लोगों ने निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर आमजन को इस प्रकार की निस्वार्थ जनसेवा से मिलने वाले पुण्य और सत्य कर्मों पर प्रकाश डालते हुये आज की इस भागदौड़ भरी जिन्दगी में इस प्रकार की निस्वार्थ जनसेवा की सार्थकता बतलाई  गई।

कार्यक्रम के अन्त में नागरिक विकास समिति ब्लाॅक 265 सेक्टर-26, प्रताप नगर की अध्यक्ष माया देवी द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों और आमजन का हार्दिक आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Post a Comment

0 Comments