प्रबुद्ध चिंतन प्रकोष्ठ द्वारा सामान्य नागरिकों के लिए बिजली सुरक्षा विषय पर वार्ता आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) विज्ञान समिति प्रबुद्ध चिंतन प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित ‘‘सामान्य नागरिकों के लिए बिजली सुरक्षा’’ विषयक वार्ता में इंजी. वाय. के. बोल्या ने बताया कि नागरिकों को अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों में ऐसी व्यवस्थाएँ रखनी चाहिए जिससे शॉर्ट सर्किट के कारण लगने वाली आग से सुरक्षा हो सके। राजस्थान में 50 वर्ष पूर्व लगभग 15 लाख उपभोक्ता और 50 हजार कर्मचारी थे आज यहाँ 1.5 करोड़ उपभोक्ता और लगभग 35 हजार कर्मचारी हैं। सभी घरों में स्मार्ट मीटर लगवाने चाहिए तथा इसका विरोध नहीं किया जाना चाहिए।

इन्होने कर्मचारियों के कार्य तथा उनकी सुरक्षा के विस्तृत पहलुओं के बारे में भी जानकारी दी और नागरिकों के कर्तव्यों के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने सूचित किया कि 1 जुलाई से स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को बिजली सुरक्षा के विषय में जानकारी दी जाएगी। इस उद्देश्य से एक पुस्तक भी प्रकाशित की गई है जिसका वितरण सभी बच्चों को किया जाएगा।

मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि आजकल बिजली शार्टसर्किट से आगजनी की बारदात बढ़ रही है जिसके परिणाम स्वरूप जान माल की व्यापक हानि उठानी पड़ रही है। सुरक्षा ही प्रमुख बचाव है । आज वार्ता के दौरान इंजी. बी.एल. खमेसरा ने उपस्थित लोगों के अनेक प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विज्ञान समिति के अध्यक्ष प्रो. महीप भटनागर ने की। प्रबुद्ध चिंतन प्रकोष्ठ के प्रभारी मुनीश गोयल ने प्रारम्भ में विषय की गंभीरता पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता का परिचय डॉ. के.पी. तलेसरा ने कराया तथा धन्यवाद डॉ. आर.के. गर्ग ने दिया। कार्यक्रम में कुलप्रमुख डॉ. के.एल. कोठारी, इंजी. आर.के. खोखावत, इंजी. आर.के. नेभनानी, डॉ. बी.एल. चावत, डॉ. के.एल. तोतावत और शांतिलाल भंडारी सहित अन्य उपस्थित थे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments