पर्यावरण दिवस पर पार्क मित्र अभियान का शुभारंभ

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून 2026 से  सेव आवर सिटी एवं राजस्थान आवासन मंडल की संयुक्त पहल पर "पार्क पाल्स" - पार्क मित्र अभियान का शुभारंभ मानसरोवर स्थित सिटी पार्क से किया गया, जिसका उद्देश्य शहर के सार्वजनिक उद्यानों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं जनसहभागिता आधारित हरित स्थलों के रूप में विकसित करना है। इस अवसर पर राजस्थान आवासन मंडल मानसरोवर जोन के प्रभारी के के दीक्षित, वार्ड संख्या 75 की पार्षद भारती लख्यानी, मुकेश लख्यानी, भाजपा मानसरोवर मंडल अध्यक्ष विपिन सिंघल, सेव आवर सिटी की अनु सोगानी, पूर्णिमा कॉल, डॉ. काजल, अनुराग जैन, सत्यजीत तालुकदार, रवि, प्रियंका सहित बड़ी संख्या में जन सहभागिता देखने को मिली।


सेव आवर सिटी संस्था की चेयरपर्सन अनु सोगानी ने बताया कि हमारे पार्क केवल हरियाली के छोटे-छोटे द्वीप नहीं हैं बल्कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण के बीच ये नागरिकों के स्वास्थ्य, सामाजिक संवाद एवं पर्यावरणीय संतुलन के अत्यंत महत्वपूर्ण केंद्र हैं । हालांकि, कई स्थानों पर इन उद्यानों में स्वच्छता, रखरखाव एवं सामुदायिक सहभागिता की आवश्यकता महसूस की जा रही है और इन्हें स्वच्छ, सुरक्षित और जीवंत बनाए रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। पार्क पाल्स अभियान इसी दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है, जिसके अंतर्गत नियमित रूप से विभिन्न क्षेत्रों के सार्वजनिक पार्कों में स्वच्छता अभियान, जनजागरूकता गतिविधियां, पर्यावरण संरक्षण संबंधी संवाद तथा सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय समुदाय, युवाओं एवं स्वयंसेवकों को अपने आसपास के पार्कों के प्रति जिम्मेदारी एवं अपनत्व का भाव विकसित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह एक सतत जन-अभियान होगा, जिसके अंतर्गत आने वाले समय में जयपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित सार्वजनिक उद्यानों को चरणबद्ध रूप से शामिल किया जाएगा। संस्था ने शहरवासियों, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों एवं कॉर्पोरेट संस्थाओं से इस अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया है।

अभियान का उद्देश्य केवल कचरा हटाना नहीं, बल्कि ऐसी नागरिक संस्कृति विकसित करना है जिसमें प्रत्येक व्यक्ति अपने सार्वजनिक स्थलों को अपनी साझा धरोहर समझे और स्वयं को अपने शहर के सकारात्मक परिवर्तन का सहभागी बनाए। । इस मौके पर संस्था की ओर से "प्लास्टिक हटाओ" के सन्देश को प्रचारित करने के लिए कार्यक्रम में मौजूद लोगों को कपड़े के थैले वितरित किये गए। एक स्वच्छ पार्क, एक स्वस्थ समुदाय और एक बेहतर शहर के संकल्प के साथ यह अभियान जयपुर को अधिक स्वच्छ, हरित एवं नागरिक-अनुकूल बनाने की दिशा में निश्चित ही एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments