विश्व पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रीय स्तर पर 101 विभूतियां पर्यावरण मित्र सम्मान से सम्मानित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

सीकर (संस्कार सृजन) विश्व पर्यावरण दिवस पर कमलादेवी जनसेवा संस्थान सीकर द्वारा ऑनलाइन पर्यावरण मित्र सम्मान समारोह द्वितीय आयोजित किया गया । इस सम्मान समारोह का उद्देश्य संपूर्ण भारत से पर्यावरण संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने हेतु एक मंच प्रदान करना था ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ सेवानिवृत प्रधानाचार्य एवं डॉ. मक्खन लाल तंवर सेवानिवृत खंड शिक्षा अधिकारी वरिष्ठ साहित्यकार द्वारा की गई । सम्मान समारोह में भारत के राजस्थान, हरियाणा, नई दिल्ली, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश आदि राज्यों से चयनित 101 महान विभूतियों को ई-प्रमाण पत्र प्रदान कर पर्यावरण मित्र सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. मक्खन लाल तंवर ने बताया कि कमलादेवी जनसेवा संस्थान सीकर के सौजन्य से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण मित्र सम्मान समारोह का आयोजन भविष्य में एक मील का पत्थर साबित होगा। आयोजकों ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर अग्रणी भूमिका निभाने वाले महान कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उनके साहस एवं मानव सेवा के कार्यों को राष्ट्रीय पटल पर लाकर मंगल कार्य किया है। संस्था के द्वारा किए जा रहे सामुदायिक कल्याणकारी कार्यक्रमों की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम पड़ती है।

सम्मान समारोह में कमलादेवी जनसेवा संस्थान अध्यक्ष डॉ. एस के फगेड़िया ने युवा वर्ग से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर पेड़ ना लगाए, फील्ड में पेड़ लगाए क्योंकि सोशल मीडिया वाले पेड़ ऑक्सीजन नहीं देंगे । संस्थान सचिव सुमन नेहरा ने बताया कि संपूर्ण भारत में अलग अलग प्रांतों में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कई सामाजिक संगठन एवं महानुभाव कार्यरत हैं । संस्थान का उद्देश्य इन सभी को एक मंच प्रदान करना, जिससे इन सभी महानुभावों के साथ-साथ अन्य लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण एवं समाजसेवा की प्रेरणा मिल सके ।

पर्यावरण मित्र सम्मान समारोह में चयन समिति द्वारा चयनित देश के जाने माने पर्यावरण प्रेमी डॉ. रेणु श्रीवास्तव, डॉ. ललित कुमार आचार्य, डॉ. मुकेश कुमार झरवाल, कुंजा अर्जुन, रणजीत सिंह केशावत, डॉ. राधेश्याम कुशवाहा विजय, पर्यावरण सचेतक नैपाल सिंह पाल, कलेश्वर साहू, डॉ. रवि प्रभाकर, दीपक कश्यप, डॉ. पंकज श्रीवास्तव, प्रो. (डॉ.) अवध किशोर पांडेय, संदीप छीपा, निशांत रंजन, डॉ. गणेश इंदौरिया, कवि कृष्ण कुमार सैनी, एड. शारदा चौधरी, डॉ. सुखमिला अग्रवाल, विद्यासागर• जामी प्रसादरव, विजय कुमार शर्मा, सी. एल. मीणा, डॉ. दीनदयाल शर्मा, प्रो.(डॉ.) श्यामनंदन प्रसाद, ममता टेलर, कैलाश चंद्र फुलेरिया, किशोर बागड़ी लक्षकार, डॉ. रामचन्द्र स्वामी, लाल चंद रैगर, नीरज राव, हामिद खान, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. विकास कुमार, चित्रकार सूरज सिंह महावर, माया कुमारी शर्मा, डॉ. गौतम कुमार, संजय कुमार सुमन, ओमप्रकाश सुथार, शाकिर पठान, मनीष कुमार, महेश कुमार गुप्ता पर्यावरण प्रेमी रविता पाल सिंह सहित कूल 101 महानुभावों को पर्यावरण मित्र सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments