पुरुषोत्तम मास पूर्णिमा पर अपना घर आश्रम में हवन, तुलादान एवं सेवा-सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) ज्येष्ठ मास के पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा के पावन अवसर पर बेदला स्थित अपना घर आश्रम, उदयपुर में धार्मिक एवं सेवाभावी कार्यक्रमों का आयोजन बड़े श्रद्धाभाव और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में हवन, तुलादान तथा सेवा-सम्मान समारोह आयोजित हुए, जिन्होंने उपस्थित जनों को प्रेरित किया।


जन्मदिन पर किया हवन, प्रभुजनों संग मनाई खुशियाँ :-

सवाई रेखा मोगरा जन सेवा ट्रस्ट की संस्थापिका श्रीमती रेखा मोगरा ने अपना जन्मदिन आश्रम में निवासरत प्रभुजनों के साथ हवन कर मनाया। हवन का वैदिक विधान आर्य समाज की पुरोहित चन्द्रकला आर्य ने सम्पन्न कराया। इस अवसर पर बसंती वर्मा, विमल आर्य एवं बेला चौहान ने सहयोग प्रदान किया।

पूर्णिमा पर हुआ तुलादान :-

पुरुषोत्तम मास पूर्णिमा के अवसर पर आश्रम के उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण कुमावत ने अपनी पत्नी कांता देवी, पुत्र तरुण, पुत्रवधू टीना एवं पौत्र रुद्राक्ष के वजन के बराबर खाद्य सामग्री का तुलादान कर आश्रम में निवासरत प्रभुजनों को समर्पित किया। आश्रम अध्यक्ष गोपाल कनेरिया ने विधि-विधान के साथ तुलादान का संकल्प कराया।

कार्यक्रम में आश्रम संरक्षक सुरेश विजयवर्गीय, अध्यक्ष गोपाल कनेरिया, उपाध्यक्ष राजेश गर्ग, सचिव अशोक कोठारी, सहसचिव सुनील चौहान, अल्पना गर्ग, वित्त सचिव प्रकाश जोशी, सर्वेश्वर चौहान, आर.के. गर्ग, चिन्मय गर्ग, हेमंत मेहता सहित आश्रम परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

सेवाभावियों का सम्मान :-

इस अवसर पर आश्रम पदाधिकारियों द्वारा श्रीमती रेखा मोगरा का धार्मिक ग्रंथ श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही तुलादान करने वाले सभी सेवाभावियों को उपरना पहनाकर अभिनंदन किया गया।

सेवा और संस्कार का प्रेरक संदेश :-

आश्रम अध्यक्ष गोपाल कनेरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि "पुरुषोत्तम मास सेवा, दान और आत्मिक उन्नति का संदेश देता है। जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची मानवता और ईश्वर भक्ति है। ऐसे आयोजनों से समाज में संवेदना, सहयोग और संस्कारों की भावना मजबूत होती है।" सम्पूर्ण कार्यक्रम श्रद्धा, सेवा एवं सामाजिक समरसता का प्रेरणादायक उदाहरण रहा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments