पत्रकार अमित कुमार अग्रवाल को मिली जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

सीकर (संस्कार सृजन) उपखंड क्षेत्र नीमकाथाना शहर में जनहित, राष्ट्रहित और निष्पक्ष पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले नीमकाथाना निवासी वरिष्ठ पत्रकार अमित कुमार अग्रवाल को संयुक्त मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार विरोधी सामाजिक न्याय संगठन ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए सीकर जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष धनपाल मीणा के नेतृत्व एवं अनुशंसा पर की गई है।

वर्तमान में अमित कुमार अग्रवाल दैनिक मरू प्रहार समाचार पत्र में राजस्थान प्रदेश सह ब्यूरो चीफ के पद पर कार्यरत हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, राष्ट्रहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उनकी निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता ने उन्हें क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।

पत्रकारिता के साथ-साथ अमित अग्रवाल अपनी प्रभावशाली लेखन शैली, सामाजिक विषयों पर गहन समझ तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में न्यूज़ एंकरिंग के लिए भी जाने जाते हैं। उनके द्वारा प्रकाशित अनेक समाचारों पर समय-समय पर शासन और प्रशासन द्वारा संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की गई है, जिससे उनकी पत्रकारिता की विश्वसनीयता और प्रभाव का पता चलता है।

राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष धनपाल मीणा ने बताया कि वे अमित कुमार अग्रवाल को कई वर्षों से जानते हैं और उनके कार्यों का लगातार अवलोकन करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमित अग्रवाल की सबसे बड़ी विशेषता उनकी सादगी, विनम्रता और बिना किसी दिखावे के जनहित में निरंतर कार्य करना है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जहां कई लोग प्रचार-प्रसार को प्राथमिकता देते हैं, वहीं अमित अग्रवाल अपने कार्यों को ही अपनी पहचान मानते हैं और शांत, संयमित तथा जिम्मेदार तरीके से पत्रकारिता का दायित्व निभाते हैं।

धनपाल मीणा ने कहा कि अमित अग्रवाल की सकारात्मक सोच, कार्यकुशलता, सामाजिक प्रतिबद्धता और निष्पक्ष कार्यशैली के कारण उन्हें विभिन्न सामाजिक एवं जनहित संगठनों के साथ कार्य करने के अवसर प्राप्त हुए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अमित अग्रवाल संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा मानव अधिकार, सामाजिक न्याय और भ्रष्टाचार विरोधी अभियानों को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांतिक कुमार दास ने भी अमित कुमार अग्रवाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में उनका अनुभव संगठन के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अमित अग्रवाल सीकर जिले सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े सामाजिक मुद्दों को संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाएंगे तथा संगठन की गतिविधियों को व्यापक पहचान दिलाने में योगदान देंगे।

अमित कुमार अग्रवाल की नियुक्ति की सूचना मिलते ही नीमकाथाना क्षेत्र, अग्रवाल समाज, पत्रकारिता जगत, सामाजिक संगठनों, मित्रों, शुभचिंतकों एवं विभिन्न वर्गों के लोगों द्वारा उन्हें प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष तथा दूरभाष के माध्यम से बधाइयां और शुभकामनाएं दी जा रही हैं। लोगों का मानना है कि उन्होंने पूर्व में भी विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़कर समाजसेवा और जनजागरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है तथा यह नई जिम्मेदारी उनके सामाजिक एवं पत्रकारिता जीवन में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी।

सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने विश्वास जताया है कि अमित कुमार अग्रवाल अपनी निष्पक्ष पत्रकारिता, सकारात्मक सोच और जनसेवा की भावना के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनकी यह नियुक्ति न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान का सम्मान है, बल्कि जनहित एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता का भी प्रमाण है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments