पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने दिव्यांग मनीष शर्मा को भेंट की स्कूटी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) "नर सेवा ही नारायण सेवा" के संकल्प को चरितार्थ करते हुए भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता व पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने एक बार फिर संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। शर्मा ने ग्राम ईटावा भोपजी निवासी दिव्यांग मनीष शर्मा पुत्र विद्यासागर शर्मा को स्कूटी भेंट कर उन्हें आत्मनिर्भरता का संबल प्रदान किया।


नीष शर्मा दिव्यांगता के कारण अपने आवागमन और रोजमर्रा के दैनिक कार्यों के लिए काफी परेशानी व संघर्षपूर्ण जीवन जीने को मजबूर थे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रामलाल शर्मा ने मनीष शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें स्कूटी की चाबी सौंपकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। स्कूटी मिलने से अब मनीष का आवागमन सुगम हो सकेगा और वे अधिक आत्मविश्वास के साथ अपने कार्य कर सकेंगे। ​

इस मौके पर रामलाल शर्मा ने कहा कि समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना हम सभी का परम दायित्व है। अंत्योदय की भावना के साथ हर जरूरतमंद की राह को आसान बनाना और उनके चेहरों पर मुस्कान लाना ही हमारा मुख्य ध्येय है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस संबल से मनीष पूरे आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ सकेंगे।

ग्रामीणों और मनीष के परिवारजनों ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक कदम बताया। रामलाल शर्मा ने कार्यक्रम में मिले अपार स्नेह, आत्मीय स्वागत और सम्मान के लिए सभी ग्रामवासियों व परिवारजनों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर भाजपा गोविंदगढ़ मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह शेखावत, सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार सैनी, पूर्व सरपंच भगवान सहाय यादव, बाबू लाल बिस्सलानिया, रामेश्वर बिरानिया, रामावतार भिंडा, महेंद्र शर्मा, शैलेंद्र सिंह नाथावत, रामावतार जांगिड़, अजय सिंह नाथावत, भंवर सिंह, एवं मूलशंकर मेहता सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments