कार्यकर्ताओं संग पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें संस्करण का रविवार को चौमूं के सुभाष सर्किल स्थित भाजपा कार्यालय में सामूहिक प्रसारण सुना गया। भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक साथ बैठकर प्रधानमंत्री का संबोधन सुना और उनके संदेशों को धरातल पर उतारने का संकल्प लिया।

​कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 'वोकल फॉर लोकल' अभियान को और मजबूत करने का आह्वान किया। पीएम ने आगामी गणेश उत्सव का विशेष उल्लेख करते हुए अपील की कि लोग प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) की बजाय स्थानीय कारीगरों द्वारा मिट्टी से बनाई गई गणेश प्रतिमाओं को ही खरीदें। इससे न केवल पर्यावरण का संरक्षण होगा, बल्कि स्थानीय उद्यमियों और गरीब कारीगरों की आजीविका को भी बड़ा संबल मिलेगा। उन्होंने जनभागीदारी के जरिए देश को आत्मनिर्भर बनाने और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

​श्रवण कार्यक्रम के पश्चात कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि 'मन की बात' का प्रत्येक संस्करण हमें राष्ट्रहित में कार्य करने की नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री जी का यह उद्बोधन विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने वाला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री के इस कल्याणकारी संदेश को घर-घर और जन-जन तक पहुंचाएं ताकि स्थानीय अर्थव्यवस्था को और मजबूती दी जा सके।

इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, जिला देहात उत्तर के पूर्व उपाध्यक्ष बजरंग लाल सोनी, चौमूं नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष आशीष दुसाद, पूर्व उपाध्यक्ष कालूराम जाट, पूर्व मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, पार्षद संदीप शर्मा, राहुल बागड़ा, अर्पित सैनी, चेतन सैनी, पूर्व पार्षद मुकेश सैनी, राजेंद्र गुलिया, रामावतार कुलदीप, बाबूलाल राई, रामप्रकाश राई, अरविंद यादव, जीतू सैनी, आलोक जांगिड़, बलदेव टॉक, महामंत्री सत्यनारायण पारीक, अनिल सैनी, मोहन जलुथरिया, मनोज बागोरिया, महेश शेरावत, मनीष सैनी और अंकित ग्रेड सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments