जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) समाज सेवा और दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत दिव्यांग रोजगार ट्रस्ट द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए आर्थिक रूप से कमजोर दिव्यांग महिला एकता जैन को निःशुल्क इलेक्ट्रॉनिक मोटर सिलाई मशीन प्रदान की गई। यह सहायता उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने तथा आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से दी गई है।

एकता जैन पत्नी विमल कुमार जैन, निवासी वार्ड नं. 18, छानपुरा, केकड़ी (जिला अजमेर), एक हाथ एवं एक पैर से दिव्यांग हैं। सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद वे अपने परिवार के लिए कुछ करने की इच्छा रखती हैं। उनकी परिस्थितियों को देखते हुए दिव्यांग रोजगार ट्रस्ट ने उन्हें सिलाई मशीन उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

ट्रस्ट के संस्थापक राहुल मेघवंशी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने और अपने पैरों पर खड़े होने के अवसर उपलब्ध कराना है। सिलाई मशीन मिलने से एकता जैन घर बैठे सिलाई कार्य कर सकेंगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और परिवार को आर्थिक संबल प्राप्त होगा।

इस अवसर पर ट्रस्ट ने सहयोगी संस्था जैन सोशल ग्रुप मिडटाउन, जयपुर के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। संस्था के सहयोग से यह सेवा कार्य संभव हो सका। ट्रस्ट ने विश्वास व्यक्त किया कि समाजसेवी संगठनों और भामाशाहों के सहयोग से भविष्य में भी जरूरतमंद दिव्यांगजनों तक सहायता पहुंचाई जाती रहेगी।

दिव्यांग रोजगार ट्रस्ट का यह प्रयास समाज में सेवा, संवेदना और आत्मनिर्भरता का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया है, जो अनेक जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रहा है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069