पर्यावरण दिवस पर देवगिरि साहित्य एवं शोध संस्थान ने शुरू किया गौरैया संरक्षण अभियान

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

दौसा (संस्कार सृजन) पर्यावरण दिवस के अवसर पर गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी देवगिरि साहित्य एवं शोध संस्थान द्वारा गौरैया संरक्षण हेतु मिट्टी के घोंसले एवं परिंडे स्थापित किए गए तथा वितरित किए गए।

संस्थान अध्यक्ष डॉ. निर्मला शर्मा ने बताया कि पर्यावरण जागरूकता एवं गौरैया संरक्षण के उद्देश्य से गत वर्ष पर्यावरण दिवस पर प्रारंभ किया गया यह अभियान निरंतर जारी है। वर्तमान समय में सोशल मीडिया के सशक्त मंच पर “ओ री चिरैया” हैशटैग अभियान के माध्यम से व्यापक जन-जागरूकता फैलाई जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत जो भी व्यक्ति घोंसला लगाकर उसकी तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए देवगिरि साहित्य संस्थान को टैग करेगा, उसे संस्थान की ओर से ई-प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

आज के आयोजन के अंतर्गत संस्थान के सदस्यों द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर तथा रोजगार कार्यालय के सामने स्थित वृक्षों पर घोंसले एवं परिंडे लगाए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलेक्टर सौम्या झा को पक्षीघर एवं परिंडा भेंट कर किया गया। इसके साथ ही डॉ. निर्मला शर्मा द्वारा लिखित एवं हिंदी साहित्य अकादमी से अनुदानित पुस्तक “कब तक चुप रहूंगी” की प्रति भेंट की गई, जो प्रदूषण के प्रभाव से त्रस्त धरती की पीड़ा को उजागर करती है।

इसी क्रम में संस्थान के वरिष्ठ साहित्यकार रामबाबू राजस्थानी की अकादमी अनुदानित हाइकू संग्रह पुस्तक भेंट की गई तथा उनका शॉल एवं माला से सम्मान किया गया। इसके पश्चात जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित को भी घोंसला एवं परिंडा भेंट किया गया।

कार्यक्रम में डॉमिनेंट कॉलेज के एनएसएस विद्यार्थियों का विशेष सहयोग रहा, जिनकी सहभागिता से परिसर में घोंसलों का सफलतापूर्वक स्थापना कार्य संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में समाजसेवी एवं पूर्व शिक्षाधिकारी सुशील शर्मा, प्राचार्य कमला शर्मा, कवि रामबाबू राजस्थानी, वरिष्ठ पत्रकार महेश बालाहेड़ी, डॉमिनेंट कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राकेश गौतम तथा देवगिरि संस्थान की तकनीकी सचिव स्नेहा शर्मा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments