एनसीसी क्रिकेट एकेडमी में हुआ बॉक्स क्रिकेट का भव्य शुभारंभ, बेस्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं शहर के दूल्हा सिंह की ढाणी स्थित एनसीसी क्रिकेट एकेडमी में चौमूं विधायक डॉ. शिखा मील बराला के मुख्य आतिथ्य में बॉक्स क्रिकेट डे नाइट सीजन का फीता काटकर शुभारंभ किया गया | साथ ही प्रतिभा सम्मान समारोह और एकेडमी ड्रेस वितरण समारोह का भी आयोजन किया गया | आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया |


विधायक डॉक्टर शिखा मील बराला ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि निरंतर मेहनत करने से ही लक्ष्य प्राप्त होता है | एनसीसी क्रिकेट एकेडमी लगातार प्रतिभाओं को निखारकर खिलाड़ियों को स्टेट और नेशनल स्तर पर खेलने का मौका प्रदान कर रही है | साथ ही युवाओं को नशे से भी दूर कर रही है | एनआर गोरा ऐसे ही बच्चों को आगे बढ़ाते रहें |

एकेडमी के डायरेक्टर एनआर गोरा ने कहा कि खिलाड़ियों के पेरेंट्स का हम पर विश्वास है, हम बच्चों को क्रिकेट के सारे गुर सिखायेंगे | कोच सागर मीणा के निर्देशन में एकेडमी निरंतर ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है |

समारोह के दौरान अंजलि गोरा, सिमरन शर्मा, संजू गोरा, परी मेहता, श्यामा शर्मा, अनामिका गोरा, समीर गोरा, नटराजन जांगिड़, साहिल गोरा ,जीतू यादव और भवानी राव का अच्छा प्रदर्शन करने पर मोमेंटो भेंटकर सम्मान किया गया | 

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पार्षद शैलेंद्र चौधरी, एडवोकेट सुरेश गोदारा, जेडीसी अंपायर महेश, नेशनल प्लेयर सिद्धि शर्मा, गजेंद्र शेरावत, दीपक सैनी, योगेंद्र शर्मा फौजी सहित कई लोग मौजूद रहे | मंच सञ्चालन सुरेन्द्र सिंह भाटी ने किया |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments